सुलगता सहारनपुर: योगी सरकार ने 400 रैपिड एक्शन फोर्स को किया रवाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में जातीय हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इससे पहले की फिर से सहारनपुर सुलगे योगी सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए बृहस्पतिवार को 400 रैपिड एक्शन फोर्स के कर्मियों को सहारनपुर के लिए रवाना किया है। बीते मंगलवार को मायावती की सभा से पहले भी सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में बवाल हुआ और मायावती के निकलते ही तो भारी बवाल हो गया। हमलावरों ने मायावती की सभा से लौट रहे लोगों पर हमला बोल दिया और दो को गोली मार दी जबकि कईयों को धारदार हथियार से काट दिया था। इसके बुधवार को भी सहारनपुर मेें कुछ अज्ञात लोगों ने राजपूतों पर हमला करते हुए एक गोली मारी तो दो को धारदार हथियार से काट डाला।
सहारनपुर में हुआ था भारी बवाल
गौरतलब है कि बीते मंगलवार को सहारनपुर पहुंची बीएसपी सुप्रीमो मायावती के निकलते ही बवाल हो गया। मायावती के कार्यक्रम से लौटते वक्त राजपूतों ने दलितों पर हमला बोल दिया। इस मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मंगलवार को यह मुद्दा इतना बढ़ गया कि तुरंत लखनऊ खबर पहुंच गई। इसके बाद बुधवार को योगी सरकार ने डीजीपी को फटकार लगाते हुए सहारनपुर डीएम, एसएसपी, डीआईजी और कमिश्नर को हटा दिया। वैसे अभी भी सहारनपुर में हिंसा की आग बुझी नहीं हैं पूरे जिले में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं पांच जिलों की पीएसी मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और गाजियाबाद समेत पीएसी कंपनी तैनात है।