फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   soldier committed suicide with his wife in army quarter in Meerut

न अनबन न छोड़ा सुसाइड नोट, गुलाबी कपड़े पहने और फांसी के फंदे पर झूला दंपती, उलझी पुलिस

Sun, 10 Nov 2019 12:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
soldier committed suicide with his wife in army quarter in Meerut
मरने से पहले पति पत्नी ने पहने थे गुलाबी वस्त्र - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के कैंट स्थित राजेश एंकलेव में सेना के जवान ने पत्नी के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह दोनों के शव एक ही पंखे से लटके मिलने पर सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


जैसे ही बेटे संदीप और बहू प्रियांशी की लाश पंखे पर लटकी देखा तो मां भामा देवी चीखकर बेहोश हो गई थीं। होश में आईं तो बिलख पड़ीं। बोलीं कि ईश्वर का दिया सब कुछ तो था। दंपती में कोई झगड़ा भी नहीं था। सुसाइड नोट भी नहीं मिला जो मौत की वजह पता चल जाती। समझ नहीं आ रहा कि दोनों ने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया।
विज्ञापन


आपको बता दें कि फाजलपुर स्थित सेना के राजेश एंकलेव में सैनिक संदीप और उनकी पत्नी प्रियांशी द्वारा एक साथ आत्महत्या करने के कारणों को लेकर कंकरखेड़ा पुलिस उलझी हुई है। बेटा और बहू इस तरह अचानक से मौत का गले लगा लेंगे, इसका एहसास न तो मां भामा देवी को था और न किसी दूसरे को।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि न तो मौके से सुसाइड नोट मिला और न ही कोई खास बात सामने आई, जिसके सहारे आत्महत्या की यह गुत्थी सुलझ सके। पुलिस ने फौजी की मां भामा से जानकारी जुटाई, लेकिन अभी वह कुछ ज्यादा बताने की स्थिति में नहीं हैं।

इस केस के विवेचक सूरज पाल के मुताबिक संदीप की मां ने बताया कि तीन साल पहले ही संदीप सेना में भर्ती हुआ था। दो साल पूर्व उसने प्रियांशी से शादी की थी। घर में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं थी। यहां पर दोनों ही रहते थे। अभी हाल में छुट्टी लेकर संदीप प्रियांशी को लेकर घूमने के लिए महाराष्ट्र गया था।

बेटा वहां से उन्हें भी मेरठ ले आया था। संदीप और प्रियांशी में कोई विवाद नहीं था। हालांकि शादी के दो साल बाद भी अभी तक संतान नहीं थी। लेकिन उसको लेकर भी कभी पुत्र और पुत्रवधू को उदास नहीं देखा और न ही उसके बारे में दंपती को कोई बात करते हुए देखा। शादी को ज्यादा समय भी नहीं हुआ था। फिर भी पता नहीं दोनों ने क्यों ऐसा कदम उठा लिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पुत्र व पुत्रवधू की मौत के बाद मां का रो रोकर बुरा हाल है। दंपती के शव को जिसने भी देखा, उसकी आंखें भर आईं। घटना का पता चलते ही परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। परिजन महाराष्ट्र से मेरठ के लिए रवाना हो गए। मोर्चरी पर शव देखते ही परिजन बिलख पड़े।

हर बिंदु पर जांच
दंपती की मौत के मामले में हर बिंदु पर बारीकी से जांच चल रही है। सुसाइड नोट नहीं मिला है। दंपती में किसी तरह का झगड़ा या विवाद भी सामने नहीं आया है। परिजनों और संदीप के साथियों से पूछताछ की जाएगी। -जितेंद्र कुमार, सीओ दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed