{"_id":"60c0f3706785483cc167d38a","slug":"suicide-llb-student-commit-suicide-after-breakup-with-his-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या : प्रेमिका से ब्रेकअप हुआ, तो एलएलबी के छात्र ने होटल पहुंचकर उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या : प्रेमिका से ब्रेकअप हुआ, तो एलएलबी के छात्र ने होटल पहुंचकर उठाया खौफनाक कदम
Wed, 09 Jun 2021 10:29 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:29 PM IST
सार
परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि रोहित का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका से ब्रेकअप होने के बाद से वह डिप्रेशन में चला गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेमिका से ब्रेकअप होने पर एलएलबी के छात्र ने होटल में अपनी कनपटी पर पिस्टल से गोली मारकर जान दे दी। गोली की आवाज सुनकर होटल के कर्मचारी पहुंचे। छात्र का खून से लथपथ शव पड़ा देखकर पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
हापुड़ की हीरा कॉलोनी निवासी रोहित (28) पुत्र बिजेंद्र सिंह मेरठ से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार रात करीब 11 बजे रोहित ने गढ़ रोड स्थित गांधी आश्रम के सामने पीके होटल में कमरा बुक किया। रात करीब ढाई बजे रोहित ने अपनी कनपटी पर पिस्टल से गोली मार ली।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनते ही होटल के कर्मचारी रोहित के कमरे में पहुंचे। मौके पर खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। इंस्पेक्टर नौचंदी प्रेमचंद शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने छात्र के परिजनों को कॉल की। परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि रोहित का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका से ब्रेकअप होने के बाद से वह डिप्रेशन में चला गया था। इसी वजह से वह मेरठ आया और उसने होटल में पहले किसी से फोन पर बात की और फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी।
पुलिस ने मृतक का मोबाइल अपने कब्जे में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि परिजनों ने ब्रेकअप की जानकारी दी। मोबाइल की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार के लोग तहरीर देंगे तो कार्रवाई होगी।