{"_id":"5f2dbd528ebc3e3cff2ebc1a","slug":"suggestions-for-regularization-of-additional-construction-city-news-mrt4951685162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त निर्माण के नियमित करने के लिए दिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त निर्माण के नियमित करने के लिए दिए सुझाव
विज्ञापन

मेरठ। शहर के पुराने इलाकों से जुड़ी आवासीय समस्याओं के लिए एमडीए के पूर्व बोर्ड सदस्य विजय आनंद अग्रवाल ने प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में अनाधिकृत और अतिरिक्त निर्माण के नियमित करने के लिए कुछ सुझाव तैयार किए हैं। जिससे वहां रहने वाले और व्यापार करने वाले लोगों को लाभ मिल सके।
इन सुझावों में छोटे-छोटे प्लॉट या सरकारी भूमि पर पार्क आदि की व्यवस्था, सेमी बेसमेंट पार्किंग की व्यवस्था, भवनों के निर्माण की अनुमति की व्यवस्था करना इसमें दिल्ली के शाहदरा का उदाहरण दिया गया है। इसके अलावा पुुराने शहर में स्थित मकानों के सब-डिविजन पर लगाई रोक को हटाया जाना, पुराने शहर का मिश्रित भू-उपयोग पुन: बहाल करने, छोटे-छोटे पार्किंग प्लाजा सहित अन्य सुझाव भेजे हैं।
पुराने शहर में ये हैं प्रमुख बाजार और मोहल्ले
सर्राफा बाजार, नील की गली, ठठेरवाड़ा, खेरनगर, पत्थरवालान, जत्तीवाड़ा, शाहघासा, कोटला, अनाज मंडी, गुदड़ी बाजार आदि प्रमुख हैं। इन इलाकों में आवास और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए पार्किंग सहित अन्य नियमों को लागू करने के लिए प्रमुख सचिव को पत्र लिखा गया है।