फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sugarcane survey policy issued

गन्ना सर्वे पॉलिसी जारी, एक मई से 30 जून तक होगा गन्ना सर्वेक्षण

Mon, 12 Apr 2021 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
sugarcane survey policy issued
गन्ना सर्वे पॉलिसी जारी, एक मई से 30 जून तक होगा गन्ना सर्वेक्षण
विज्ञापन

मेरठ। गन्ना विभाग ने आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ना सर्वे पॉलिसी 2021-22 जारी कर दी है। गन्ना सर्वेक्षण कार्य एक मई से 30 जून तक होगा। सर्वेक्षण गन्ना विभाग और चीनी मिलें मिलकर करेंगी। सर्वेक्षण जीपीएस आधारित होगा।
गन्ना विभाग ने चालू पेराई सत्र के दौरान ही आगामी पेराई सत्र की तैयारी शुरू कर दी है। पेराई सत्र शुरू होने से पहले विभाग की तरफ से प्रदेश में गन्ना सर्वेक्षण कराया जाता है। मिलवार होने वाले सर्वेक्षण के बाद ही विभाग को पता लगता है कि प्रदेश में गन्ने का कितना क्षेत्रफल है और उसमें पेड़ी और पौधा का रकबा कितना है।
विज्ञापन

इसके आधार पर ही विभाग प्रदेश की मिलों को गन्ने का आवंटन करता है। गन्ना पेराई सत्र 2021-22 के लिए विभाग ने तैयारी शुरू करते हुए गन्ना सर्वे पॉलिसी जारी कर दी है। हर साल की भांति इस साल भी गन्ना सर्वे मीट्रिक प्रणाली पर आधारित होगा। अधिकारियों के मुताबिक अधिकांश चीनी मिलों को राजस्व अभिलेख प्राप्त करा दिए गए हैं। जहां कहीं अभी तक राजस्व अभिलेख प्राप्त नहीं हुए हैं वहां की चीनी मिल का दायित्व होगा कि राजस्व विभाग से खतौनी लेकर 30 अप्रैल तक ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक को अभिलेख की एक प्रति उपलब्ध करा दें। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही सर्वे टीम गठित कर जिम्मेदारी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
घोषणापत्र अनिवार्य
सर्वेक्षण शुरू करने से पूर्व सर्वेक्षण टीम द्वारा सभी किसानों से उनके द्वारा बोये गए गन्ने के संबंध में निर्धारित प्रारूप पर घोषणा पत्र इंक्वायरी डॉट केनयूपी डॉट इन के माध्यम से ऑनलाइन भरे जाएंगे। प्राप्त घोषणा पत्रों का शत प्रतिशत सत्यापन सर्वेक्षण के समय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed