फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sugarcane payment and electricity issues dominate panchayat

Meerut News: पंचायत में छाया गन्ना भुगतान, बिजली का मुद्दा

Thu, 18 Dec 2025 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 18 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane payment and electricity issues dominate panchayat
बिजनौर गन्ना समिति में भाकियू  अराजनैतिक की बैठक को संबोधित करते वक्त संवाद
बिजनौर। बुधवार को गन्ना समिति में भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत हुई। पंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर मंथन हुआ। पंचायत में गन्ना भुगतान, बिजली, सिंचाई, खाद-बीज, बेसहारा पशु समेत जनपद ज्वलंत समस्याएं उठाई गई। बाद में संगठन की ओर से किसानों की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर एक मांग पत्र उप जिलाधिकारी रितु रानी को सौंपा गया।
विज्ञापन

मांग पत्र में विशेष रूप से बिजनौर जनपद में बिना लाइसेंस संचालित होटलों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। युवा प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि प्रदेश स्तरीय आह्वान पर एक अलग मांग पत्र मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया।जिलाध्यक्ष नितिन कुमार सिरोही ने कहा कि संगठन हमेशा किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ता रहेगा। किसी भी प्रकार की अराजकता या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। जिला महासचिव नितेंद्र प्रधान ने कहा कि संगठन की एकजुटता पर जोर दिया।
विज्ञापन

पंचायत में चौधरी बलराम सिंह, अंकुर सहरावत नहटौर, अतुल बालियान, समरपाल सिंह, लोकेन्द्र डोडवाल, वीर सिंह डबास, ऋषिपाल सिंह, दर्शन सिंह फौजी, अजय राणा, सरदार महल सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed