{"_id":"68bee2e0b7269f69b2003033","slug":"sugarcane-crop-was-inspected-to-give-information-about-pests-and-diseases-laward-news-c-42-1-smrt1030-104369-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीट व रोग की जानकारी देने के लिए गन्ना फसल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीट व रोग की जानकारी देने के लिए गन्ना फसल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
लावड़- दौराला मिल क्षेत्र के गन्ना किसानों के खेतों पर निरीक्षण करते वैज्ञानिक। स्रोत : स्वयं
-
- 1
-
Link Copied
लावड़। दौराला चीनी मिल के तत्वावधान में सोमवार को गन्ना शोध केंद्र मुजफ्फरनगर के गन्ना वैज्ञानिकों की टीम ने मिल क्षेत्र के गांवों में गन्ना फसल का निरीक्षण किया। वैज्ञानिकों ने किसानों को कीट, रोग व उनसे बचाव की जानकारी दी।
गन्ना वैज्ञानिक डॉ. ओएस जोशिया, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. अजय कुमार, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुधीर सिंह, सचिव प्रदीप यादव चीनी मिल अधिकारियों के साथ समसपुर, जमालपुर, भगवानपुर, चिंदौड़ी, अंदावली, जलालपुर, अझौता, खेड़ी, इकलौता, धंजू, दौराला, मोहम्मदपुर गांव के गन्ना किसानों के खेतों पर पहुंचे। उन्होंने गन्ने की फसल का निरीक्षण किया। वैज्ञानिकों ने को 0238, को 0118 किस्मों की बढ़वार, रोग, कीटों, गन्ना किस्म को 15023 के फुटाव, बढ़वार की स्थिति को देखा।
फसल की स्थिति को उन्होंने सही बताया और कीट नियंत्रण में अच्छा काम किए जाने के कारण क्षेत्र में टाॅप बोरर कीट कम होने की जानकारी दी। विभिन्न गांवों में किसानों को भूमि संरक्षण, कार्बनिक खाद का प्रयोग, बीजोपचार, प्रजाति संरक्षण, फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए उपयोगी सलाह दी। उन्होंने किसानों को जैविक विधियों को अपनाकर ही फसल उत्पादन में वृद्धि की जाने की जानकारी दी। इस दौरान सहायक महाप्रबंधक गन्ना जेपी तोमर, वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना विकास डॉ. प्रणव राणा, जोन इंचार्ज अरुण कुमार, राहुल देव, अजय राठी आदि मौजूद रहे।