{"_id":"604862c08ebc3e58ff46265b","slug":"sugar-mill-retired-officer-jumped-his-life-from-a-multi-storey-building-in-ganganagar-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के गंगानगर में चीनी मिल से सेवानिवृत्त अधिकारी ने बहुमंजिला इमारत से कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के गंगानगर में चीनी मिल से सेवानिवृत्त अधिकारी ने बहुमंजिला इमारत से कूदकर दी जान
Wed, 10 Mar 2021 11:40 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
meerut news, suicide
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के गंगानगर थानाक्षेत्र में आज सुबह सेवानिवृत्त अधिकारी ने एक बहुमंजिला इमारत से कूदकर जान दे दी। 43 वर्षीय नीरज यशोदा कुंज कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। लगभग 1 माह पहले मवाना शुगर मिल से रिटायर हुए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मवाना रोड पर यशोदा कुंज कॉलोनी निवासी नीरज बुधवार सुबह सात बजे गाड़ी से घर से निकले थे। आठ बजे वह गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित पनाचे अपार्टमेंट पर पहुंचे और प्रथम तल से कूद गए।
विज्ञापन
बेसमेंट की सीढ़ियों पर गिरने के कारण मुंह, कूल्हा व पैर की हड्डी टूट गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर गंगानगर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक की पत्नी मवाना में स्कूल में शिक्षिका हैं, जबकि उनके दो बच्चे हैं। बताया गया कि उन्होंने एक माह पूर्व ही चीनी मिल से नौकरी छोड़ी थी। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/