{"_id":"5feb8d688ebc3e3bb4243042","slug":"submit-offer-letter-for-admission-in-pg-from-today-city-news-mrt5180349137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी में दाखिले के लिए आज से जमा करें ऑफर लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी में दाखिले के लिए आज से जमा करें ऑफर लेटर
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में पीजी कोर्सों एमए, एमएससी-एमकॉम आदि में एडमिशन के लिए विवि बुधवार को ओपन मेरिट जारी करेगा। छात्र-छात्राएं आज से अपनी लॉगइन आईडी से ऑफर लेटर डाउनलोड करके खाली सीटों वाले कॉलेजों में 31 दिसंबर तक जमा कर दें। कॉलेज सीटों के मुताबिक मेरिट बनाकर एक जनवरी से चार जनवरी तक एडमिशन करेंगे।
कैंपस और कॉलेजों में पीजी कोर्सों की 60 हजार के करीब सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। दो मेरिट विवि जारी कर चुका है अभी भी कैंपस और एडेड कॉलेजों में खाली सीटों पर एडमिशन का मौका है। अब विवि तीसरी मेरिट जारी नहीं करेगा। कॉलेजों को ओपन मेरिट बुधवार को जारी कर दी जाएगी। जिन कॉलेजों में सीटें खाली हैं, वहां पर 31 दिसंबर तक कॉलेज का नाम लिखकर ऑफर लेटर जमा करना होगा। कॉलेज से स्टूडेंट कॉपी वापस ले लें। कॉलेज एक जनवरी से चार जनवरी तक इन सीटों पर मेरिट बनाकर प्रवेश करेंगे। इस ओपन मेरिट से कोई एडमिशन नहीं होगा। छात्र-छात्राएं एक से अधिक कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा कर सकते हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि स्पोर्ट्स कोटे की जिन सीटों पर एडमिशन नहीं हुए हैं, उन सीटों को सामान्य सीटों में परिवर्तित कर दिया गया है।
यूजी में दूसरे दिन सिर्फ 472 एडमिशन हुए
कैंपस-कॉलेजों में यूजी कोर्सों में ओपन रजिस्ट्रेशन का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। सिर्फ 472 छात्र-छात्राओं ने ही एडमिशन लयिा। यूजी में 31 दिसंबर तक नया रजिस्ट्रेशन करके सीधे कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा करके एडमिशन लिए जा सकते हैं। विवि कई बार एडमिशन की तिथि बढ़ा चुका है, ऐसे में यह अंतिम मौका है। छात्र-छात्राएं 31 दिसंबर तक एडमिशन ले लें।