फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Subharti University Convocation: Anandiben Patel says Youth should work to make livelihood in agriculture sec

सुभारती विवि दीक्षांत: आनंदीबेन पटेल बोलीं-कृषि क्षेत्र में आजीविका बनाने का काम करें युवा

Wed, 04 Sep 2024 03:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 04 Sep 2024 03:52 PM IST
सार

मेरठ से सुभारती विवि में आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मेडल बांटे।उन्होंने कहा कि भारत को विकसितऔर आत्मनिर्भर बनाने के लिए कक्षाओं को खेत खलियानों तक ले जाना होगा।

विज्ञापन
Subharti University Convocation: Anandiben Patel says Youth should work to make livelihood in agriculture sec
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय से मेडल लेने वाले सभी छात्राएं कृषि क्षेत्र में आजीविका बनाने का काम करें। भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कक्षाओं को खेत खलियानों तक ले जाएं। विश्व भर में भारत सबसे बड़ा कृषि सेक्टर है। सभी छात्र-छात्राएं किताबी शिक्षा ग्रहण करने के बाद कौशल विकास के लिए धरातल पर जाकर कम करें। मिट्टी में कार्य की क्षमता को पहचानें, यह ज्ञान भी बेहद जरूरी है। 

विज्ञापन


यह संदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित 17 वें दीक्षांत समारोह में छात्र छात्राओं को मेडल देने के बाद संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय के 15 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक रजत पदक और कांस्य पदक देकर पुरस्कृत किया।

विज्ञापन

उन्होंने जहां छात्र-छात्राओं को श्रेष्ठ रिजल्ट प्राप्त करने पर बधाई दी,  कहा कि देश के उत्थान में और भारत को विकसित करने में सभी का अहम योगदान होना चाहिए। उन्होंने क्रांति धरा को नमन करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी पर भी प्रकाश डाला और कहा कि मेरठ क्रांतिधरा ही नहीं बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास भी समेटे हुए है।

उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वह स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े सभी लोगों की जीवनी को अवश्य पढ़ें, ताकि पता चले कि हमारे देश के क्रांतिकारियों ने कितना संघर्ष इस भारतवर्ष को बनाने में किया है। देश का जवान सीमा पर रक्षा करता है और किसान खेत में अन्य पैदा करता है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहे हैं। देश की बढ़ती आबादी और घटती भूमि में कैसे अन्न का अधिक उत्पादन हो और किसानों की आय दोगुनी हो इस पर सरकार काम कर रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आवाहन किया कि वह स्टार्टअप बनाकर कृषि क्षेत्र में कम करें।

राज्य सरकार के सभी कृषि विश्वविद्यालय में बनाए जानेंगी ऑर्गेनिक लैब: सूर्य प्रताप शाही 
उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित सभी कृषि विश्वविद्यालय में ऑर्गेनिक लैब बनाई जाएंगी। सभी विश्वविद्यालय को नई तकनीकी से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

100 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाएं सरकार ला रही है। बच्चों को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। यह संदेश कृषि मंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित 17 वें दीक्षांत समारोह में छात्राओं को पुरस्कृत करने के उपरांत दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed