{"_id":"606629678ebc3ee64c6c18d3","slug":"subedar-s-funeral-with-respect-mawana-news-mrt532594158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान के साथ सूबेदार का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान के साथ सूबेदार का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। छुट्टी पर घर आए सूबेदार विनोद कुमार (47) बुधवार रात सीढ़ियों से उतरते समय सिर में चोट लगने से घायल हो गए। उन्हें मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
गांव भैंसा निवासी विनोद कुमार (47) पुत्र महिपाल सेना में सूबेदार के पद पर वर्तमान में जम्मू में तैनात थे। वह सात मार्च को अवकाश पर गांव में परिवार के पास आए थे। चार अप्रैल को उन्हें लौटना था।
बुधवार रात विनोद कुमार अपने मकान में सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। वह अचानक गिर गए। उनके सिर में चोट आई। परिजनों ने उन्हें तुरंत मेरठ स्थित मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को सूचना पर सेना के जवान गांव पहुंचे तथा उनके शव को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बेटे आर्यन उर्फ विशाल ने विनोद को मुखाग्नि दी। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में चौधरी विलियम आदि सहित गांव के काफी लोग शामिल रहे। मृतक के बेटा आर्यन उर्फ विशाल (16), बेटी निकिता (22), मीनाक्षी (14) है। पत्नी सुमिता देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।