{"_id":"67327d3dffd3f9366e0b3bb4","slug":"subedar-killed-two-injured-in-road-accident-on-meerut-karnal-highway-sardana-news-c-14-gnd1003-704707-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क हादसे में सूबेदार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क हादसे में सूबेदार की मौत, दो घायल
विज्ञापन
म्रतक चमकौर सिंह का फाइल फोटो। पुलिस
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव बपारसी के पास सड़क हादसे में आर्मी के सूबेदार 42 वर्षीय चमकौर सिंह की मौत हो गई। हादसे में कार में सवार दो अन्य आर्मी के जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
पंजाब के फरीदकोट निवासी चमकौर सिंह एमेज कार में सवार होकर कानपुर से पंजाब जा रहे थे। जैसे ही वह गांव बपारसी के पास पहुंचे तो कार की तेज रफ्तार होने के कारण उनकी कार आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। कार की टक्कर लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने चमकौर सिंह को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, घायल जवानों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस को दस्तावेजों की जांच में पता चला कि चमकौर सिंह सूबेदार थे और पंकज व अग्रसेन सिपाही हैं। सूबेदार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने उनके पैतृक घर के संबंधित थाने को भी सूचना दी है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि हादसे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन एक की मौत हो गई।