फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   subah se ho gaee shaam, nahin khula jaam

सुबह से हो गई शाम, नहीं खुला जाम

Mon, 22 Feb 2021 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
subah se ho gaee shaam, nahin khula jaam
मोदीपुरम में हाईवे पर दिन भर रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। छुट्टी का दिन जाम के नाम रहा। रविवार को सुबह से लेकर शाम हो गई, लेकिन देहरादून हाईवे पर वाहन चालकों को राहत नहीं मिली। शाम के समय तो दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हाईवे पर चल ओवरब्रिज के निर्माण के कारण जाम की समस्या आम हो गई है। रविवार को सुबह के समय भूसे से भरा ट्राला जा रहे थे, जो सर्विस रोड पर फंस गए। जब तक वह निकलते तब तक जाम लग गया। इसके बाद दिन भर वाहन रेंगते रहे। शाम के समय दुल्हैड़ा चुंगी और मेरठ की और देव मंदिर के सामने तक जाम लगा रहा। सर्विस रोड पर पैदल भी निकलना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाली दो एंबुलेंस फंसी तो उन्हें पल्हैड़ा से फेज वन की ओर निकाला गया। रात आठ बजे तक भी यातायात व्यवस्था सामान्य नहीं हुई। यही हाल सिवाया टोल प्लाजा पर रहा। यहां शाम के समय दौराला की ओर से आने वाली लेन में ज्यादा जाम था। वहीं बिना फास्टैग वाले वाहन भराला गांव की ओर से निकल रहे हैं, इससे उस रोड पर भी जाम की समस्या बनी हुई है। पूरी सड़क टूट चुकी है। गांव निवासी मनिंदर विहान, निवर्तमान प्रधान उपेंद्र का कहना है कि लोग बचाने के लिए गांव वालों को परेशानी में डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed