फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sub-Inspector thrashes by BJP councilor meerut many time leaders engaged with up police

दरोगा पिटाई मामला: सत्ता के नशे में भाजपा पार्षद ने हाथ में लिया कानून, पहले भी पुलिस से उलझे नेता

Sun, 21 Oct 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 21 Oct 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
Sub-Inspector thrashes by BJP councilor meerut many time leaders engaged with up police
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

कंकरखेड़ा के होटल में दरोगा सुखपाल पंवार के साथ मारपीट की घटना पहली नहीं, जब सत्ता के नशे में भाजपा नेता मनीष पंवार ने आपा खोया है। दो सितंबर 2014 को एल ब्लॉक चौकी पर दरोगा नरेंद्र कुमार ने सपा नेता के बेटे की बाइक का चालान काट दिया था। जिसके बाद सपा नेताओं ने चौकी पर दरोगा से हाथापाई कर दी। सत्ता के दबाव में दरोगा पर गाज गिरी।

विज्ञापन


23 फरवरी 2016 को टीपी नगर में दरोगा सर्वेश यादव ने सपा नेत्री के बेटे की बाइक का चालान कर दिया। फरवरी 2016 में ही सपा के एक मंत्री ने परीक्षितगढ़ क्षेत्र में समर्थकों के साथ दरोगा से मारपीट कर मुल्जिम छुड़ा लिया था। जिसके बाद सपा नेताओं ने टीपीनगर थाने में दरोगा का पैर तोड़ दिया। लखनऊ तक इस प्रकरण की गूंज हुई और सपा कार्यकर्ता जेल गये।
विज्ञापन


मार्च 2016 में एक सपा नेता ने विवि के छात्रों के साथ तेजगढ़ी चौकी पर चौकी इंचार्ज के साथ मारपीट कर आरोपी छुड़ाया। बसपा सरकार में एक पूर्व मंत्री ने शोभायात्रा के दौरान गाड़ी रोकने को लेकर हुए विवाद में सिपाही चहन सिंह बालियान को थप्पड़ मार दिया था। यह प्रकरण भी काफी चर्चित रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

परतापुर में भाजपा नेता के बेटे की गाड़ी का चालान करने पर रात तक खूब बखेड़ा हुआ। पुलिस से हाथापाई की गई और इंस्पेक्टर सुशील कुमार पर बाद में सत्ता के दबाव में गाज गिरी। छह माह पहले घंटाघर पर भाजपा नेता ने पूर्व एसपी सिटी को उन्हीं के ऑफिस में धमकाया। इसकी वीडियो वायरल हुई थी।

निष्पक्ष होगी कार्रवाई
पूरे प्रकरण में पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। एक मुकदमा दरोगा की तहरीर पर, दूसरे मामले में महिला ने भी होटल मालिक पर छेड़छाड़, ज्वैलरी और नकदी छीनने का आरोप लगाया था, वह भी मुकदमा दर्ज किया गया है। दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए जांच बैठा दी गई है। वीडियो में जो अन्य आरोपी अभद्रता और मारपीट कर रहे हैं उन पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। -अखिलेश कुमार, एसएसपी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed