{"_id":"5bd3ede5bdec2269b84633f2","slug":"sub-inspector-in-meerut-accused-of-religious-remarks-abusive-behaviour-to-businessman-audio-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने व्यापारी से की गाली गलौज, ऑडियो वायरल, धार्मिक टिप्पणी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा ने व्यापारी से की गाली गलौज, ऑडियो वायरल, धार्मिक टिप्पणी का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यापारी ने दरोगा से फोन पर सलाम किया तो दरोगा ने उससे गाली गलौज कर दी। आरोप है कि दरोगा ने अपने ही समुदाय के व्यापारी पर धार्मिक टिप्पणी भी की। पूरे मामले में मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ऑडियो के आधार पर एसपी सिटी ने जांच बैठा दी है।
देहलीगेट क्षेत्र के मकबरा निवासी सुऐब खान स्क्रैप व्यापारी हैं। वह मेरठ व्यापार मंडल में पदाधिकारी भी हैं। व्यापारी का पत्नी से विवाद चल रहा है। इसकी जांच देहलीगेट थाने में तैनात एसएसआई दिलशाद कुरैशी कर रहे हैं। चार दिन पहले व्यापारी की पत्नी की तरफ से एक शिकायती पत्र थाने में या था।
आरोप है कि दरोगा ने अपने मोबाइल से व्यापारी को थाने बुलाने के लिए कॉल की। व्यापारी ने दरोगा से सलाम किया तो दरोगा ने गाली गलौज कर धार्मिक टिप्पणी कर दी। पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि जब वह दरोगा के पास गये तो वहां भी दरोगा ने अभद्रता की। दरोगा द्वारा गाली गलौज का ऑडियो भी वायरल हो गया।

शुक्रवार को इस मामले को लेकर मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू नागपाल, प्रमुख सचिव सैंकी वर्मा और अन्य कार्यकर्ता एसपी सिटी रणविजय सिंह से मिले। उन्होंने एसपी सिटी को ऑडियो सुनाते हुए दरोगा पर कार्रवाई की मांग की। वहीं एसएसआई दिलशाद कुरैशी का कहना है कि गाली गलौज और अभद्रता का आरोप गलत है। पत्नी के साथ चल रहे विवाद के मामले में व्यापारी थाने आए थे। मामले में किसी ऑडयो के वायरल होने की जानकारी नही है। वहीं एसओ देहलीगेट का कहना है कि जांच में पता चला है कि आपसी बातचीत की ऑडियो रिकार्ड की गई है।
इंसानियत की सीमा तोड़ी
मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू नागपाल का कहना है कि दरोगा दिलशाद ने गाली गलौज की सारी सीमा तोड़ दी। ऑडियो में व्यापारी ने दरोगा से यही कहा कि बात हो चुकी है, जीतू नागपाल भी मिल चुके हैं। उसके बाद भी दरोगा ने जीतू नागपाल का नाम लेकर व्यापारी सुऐब को गाली गलौज की। ऐसा ही रवैया रहा तो लोग पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर ही जाना बंद कर देंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/