{"_id":"609066b08ebc3ed63a1697d2","slug":"sub-inspector-demand-two-lacks-meerut-news-mrt536973547","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनकाउंटर की धमकी देकर दरोगा ने शराब विक्रेता से दो लाख मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनकाउंटर की धमकी देकर दरोगा ने शराब विक्रेता से दो लाख मांगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनकाउंटर की धमकी देकर दरोगा ने शराब विक्रेता से दो लाख मांगे
परतापुर (मेरठ)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शराब माफिया से सेटिंग और अवैध शराब आवंटन को लेकर काफी फजीहत होने के बावजूद पुलिस के कई कारनामे लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला परतापुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। आरोप है कि एक दरोगा ने सरकारी शराब विक्रेता को एनकाउंटर की धमकी देकर उससे दो लाख रुपये की मांग की।
विक्रेता की ओर से तीस हजार रुपये दिए गए। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोमवार को इसी मामले में छज्जुपुर गांव में लोगों की पंचायत हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि आईजी सहित अन्य अफसरों से शिकायत की जाएगी।
छज्जुपुर निवासी राहुल सरकारी शराब विक्रेता है। ग्रामीणों का आरोप है कि मोहिद्दीनपुर चौकी इंचार्ज नितिन कुमार ने राहुल को काजमाबादगन और गांवड़ी के जंगल में रात के समय काफी देर तक घुमाया। उसे एनकाउंटर की धमकी दी गई। इसके बाद उससे दो लाख रुपये देने की मांग की गई। राहुल के पास 30 हजार रुपये ही थे। उसने वही पैसे चौकी इंचार्ज को दे दिए।
विज्ञापन
इस मामले में सोमवार को ग्रामीणों की पंचायत में दरोगा पर कार्रवाई के लिए आला अफसरों से शिकायत का प्रस्ताव रखा। वहीं, सीओ अमित राय और इंस्पेक्टर नजीर अली खां का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत आई तो जांच कराई जाएगी।