फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sub inspector demand two lacks

एनकाउंटर की धमकी देकर दरोगा ने शराब विक्रेता से दो लाख मांगे

Tue, 04 May 2021 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
sub inspector demand two lacks
एनकाउंटर की धमकी देकर दरोगा ने शराब विक्रेता से दो लाख मांगे
विज्ञापन

परतापुर (मेरठ)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शराब माफिया से सेटिंग और अवैध शराब आवंटन को लेकर काफी फजीहत होने के बावजूद पुलिस के कई कारनामे लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला परतापुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। आरोप है कि एक दरोगा ने सरकारी शराब विक्रेता को एनकाउंटर की धमकी देकर उससे दो लाख रुपये की मांग की।
विक्रेता की ओर से तीस हजार रुपये दिए गए। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोमवार को इसी मामले में छज्जुपुर गांव में लोगों की पंचायत हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि आईजी सहित अन्य अफसरों से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

छज्जुपुर निवासी राहुल सरकारी शराब विक्रेता है। ग्रामीणों का आरोप है कि मोहिद्दीनपुर चौकी इंचार्ज नितिन कुमार ने राहुल को काजमाबादगन और गांवड़ी के जंगल में रात के समय काफी देर तक घुमाया। उसे एनकाउंटर की धमकी दी गई। इसके बाद उससे दो लाख रुपये देने की मांग की गई। राहुल के पास 30 हजार रुपये ही थे। उसने वही पैसे चौकी इंचार्ज को दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सोमवार को ग्रामीणों की पंचायत में दरोगा पर कार्रवाई के लिए आला अफसरों से शिकायत का प्रस्ताव रखा। वहीं, सीओ अमित राय और इंस्पेक्टर नजीर अली खां का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत आई तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed