{"_id":"5e94bf258ebc3e76943d70ed","slug":"sub-inspecter-attacked-in-jainpur-village-sardana-news-mrt477642834","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैनपुर में आए मुंडाली थाने के दरोगा पर हमला, ग्राम प्रधान समेत सात के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैनपुर में आए मुंडाली थाने के दरोगा पर हमला, ग्राम प्रधान समेत सात के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
सरूरपुर। मुंडाली थाने में तैनात दरोगा सरूरपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव में गरीब परिवार के घर लॉकडाउन के चलते रविवार रात मदद पहुंचाने पहुंचा। उस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस दौरान बीचबचाव करने आई युवती को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने दरोगा की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस संबंध में दरोगा की तहरीर पर सरूरपुर पुलिस ने ग्राम प्रधान यामीन व उसके भाई समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
करीब दो साल पहले सरूरपुर थाने में गुलशन कुमार दरोगा तैनात था। उस दौरान जैनपुर गांव के एक पीड़ित परिवार की दो युवतियों की ओर से गांव के ही दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया था। इसकी जांच उक्त दरोगा कर रहा था। यहां से तबादला हो जाने के बाद भी दरोगा का पीड़ित परिवार में आना जाना रहा। लॉकडाउन के चलते पीड़ित परिवार की मदद करने के उद्देश्य से दरोगा गुलशन कुमार बीती रविवार रात वैगन आर कार में चावल एवं अनाज रखकर वहां पहुंचा। दरोगा गुलशन कुमार का आरोप है कि वह पीड़ित परिवार को मदद देने के बाद गाड़ी से लौटने लगे। इसी दौरान ग्राम प्रधान यामीन एवं उनके भाई जमील आदि समेत सात लोगों ने हमला कर दिया। उन्होंने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान बीचबचाव करने में पीड़ित परिवार की युवती को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दरोगा की क्षतिग्रस्त कार को थाने ले गई। वहीं, दरोगा गुलशन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने जैनपुर गांव के ग्राम प्रधान यामीन व उसके भाई जमील पुत्र यासीन, बिलाल, खालिद पुत्र उस्मान, मोहम्मद उमर पुत्र बरकत, मोहम्मद पुत्र शौकीन व जमरूद्दीन पुत्र उमर मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सात आरोपियों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
दरोगा के खिलाफ जांच बैठाई
मुंडाली थाने में तैनात दरोगा गुलशन कुमार द्वारा सरूरपुर क्षेत्र में रात के समय मदद पहुंचाने के मामले पर अफसरों ने जांच बैठा दी है। एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि दरोगा के खिलाफ जांच सीओ सरधना पंकज कुमार को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि दरोगा कार्य क्षेत्र छोड़कर रात के समय दूसरे थाना क्षेत्र में बिना वर्दी के क्यों पहुंचा। इसे लेकर दरोगा संदेह है। अधिकारियों ने एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है।