{"_id":"6a301a5d19297d35520d944a","slug":"stunts-and-rowdy-behavior-performed-using-a-thar-and-other-vehicles-bearing-police-stickers-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1218562-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिस का स्टीकर लगी थार और वाहनों पर किया स्टंट और हुड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिस का स्टीकर लगी थार और वाहनों पर किया स्टंट और हुड़दंग
विज्ञापन
एक आरोपी का जेल से छूटने के बाद जश्न मनाते का वीडियो आ चुका है सामने
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रील बनाकर लाइक पाने और रौब गालिब करने के लिए स्टंट का खुमार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी युवकों के स्टंट और हुड़दंग के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। वीडियो में कई वाहन दिखाई दे रहे हैं। इनमें एक थार पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ है। वीडियो में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग भी किया गया है। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।
इंस्टाग्राम पर वायरल कई वीडियो वायरल हुए हैं। इनमें कार के काफिले के साथ युवक स्टंट करते दिख रहे हैं। ये वीडियो मेडिकल थाना क्षेत्र से लेकर दौराला थाना क्षेत्र तक के बताए जा रहे हैं। युवक कार में सवार होकर स्टंट करते हुए वहां तक पहुंचे हैं। एक कार के बोनट पर कुछ युवक बैठे दिख रहे हैं। कुछ गेट से बाहर निकलते दिख रहे हैं। वीडियो के साथ लगाई गई ऑडियो में ये मेरठ हमारा है... कहते हुए गाली गलौज का इस्तेमाल किया गया है।
एक वायरल वीडियो में एक युवक को छात्र नेता बताया गया है। यह युवक कुछ दिन पहले जेल से छूटा था। उस दौरान भी जश्न मनाते हुए उसके साथियों ने वीडियो वायरल किया था। तब भी पुलिस ने उस पर कार्रवाई की थी। इस वीडियो को एक्स हैंडल पर शेयर कर यूपी पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि इन वीडियो की जांच की जा रही है। इन वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। संबंधित थाना पुलिस को भी कार्रवाई के लिए कहा गया है।
-- -- -- -- --