फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students were taught the techniques of printing and dyeing on cloth

छात्रों को बताई कपड़े पर छपाई और रंगाई की तकनीक

Fri, 01 Aug 2025 08:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Students were taught the techniques of printing and dyeing on cloth
सुभारती में छात्रों को दी रंगाई पुताई और टेक्सटाइल की जानकारी
- सुभारती विवि के ललित कला संकाय में कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय के फैशन एवं टेक्सटाइल डिजाइन विभाग ने बुनकर सेवा केंद्र के सहयोग से 11वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर सप्ताह भर चलने वाली गतिविधियों के तहत रंगाई एवं छपाई कार्यशाला कराई गई। इसमें छात्रों को कपड़े पर छपाई और रंगाई की तकनीकें बताई गईं।
कार्यशाला का शुभारंभ ललित कला संकाय के डीन डॉ. पिंटू मिश्रा, टेक्सटाइल एवं इंटीरियर डिजाइन विभाग प्रमुख डॉ. नेहा सिंह और डॉ. भावना ग्रोवर ने किया। कारीगर मोहम्मद शरीफ ने छात्रों को पारंपरिक मुद्रण वस्त्र तकनीकों से परिचित कराया। आधुनिक डिजाइन शिक्षा में पारंपरिक शिल्प कौशल के संरक्षण के महत्व पर जोर दिया गया। छात्रों ने व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। प्रतिरोधी रंगाई प्रक्रिया के बारे में सीखा और स्वयं मुद्रित कपड़े के नमूने तैयार किए।
विज्ञापन

डीन डॉ. पिंटू मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस परंपरागत वस्त्र और फैशन को प्रोत्साहित करने का अवसर है। स्थानीय ग्रामीण बुनकरों की प्रदर्शनी से बारीक हाथ से बुने गए शॉल, साड़ियों और अन्य परिधानों को विश्व में पहचान मिल रही है। डॉ. नेहा सिंह ने बताया कि कार्यशाला में छात्रों को डाइंग और प्रिंटिंग की विभिन्न तकनीकों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed