फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students took an oath to follow traffic safety rules.

Meerut News: ट्रैफिक सुरक्षा पर छात्रों ने ली नियम पालन की शपथ

Tue, 25 Nov 2025 06:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 25 Nov 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
Students took an oath to follow traffic safety rules.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोदीपुरम। एनएच 58 के मलखान सिंह भारद्वाज मार्ग स्थित एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि टीआई विनय कुमार शाही एवं चीफ इंस्ट्रक्टर सुनील कुमार शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यशाला में टीआई विनय कुमार शाही ने विद्यार्थियों को सडक़ सुरक्षा उपाय, यातायात संकेतों के महत्व, सीट बेल्ट व हेलमेट की अनिवार्यता और अनुशासन के बारे में बताया। शाही ने अपने प्रेरक गीतों के माध्यम से बच्चों में संस्कार एवं ट्रैफिक नियम पालन के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दिया। मुख्य वक्ता सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि सडक़ सुरक्षा केवल नियम नहीं जीवन की रक्षा हैं। कार्यक्रम में एमएसबी एजुकेशनल महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ दुर्गेश पालीवाल रजिस्ट्रार डॉ गौरव शर्मा, शशि शर्मा, विभा शर्मा, शालिनी गोयल, ममता शर्मा, मानसी, सोनू शर्मा, आशीष तोमर, अर्जुन, रूपाली चौहान, मनीषा शर्मा, नेहा शर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed