फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students showcased their creative talent in the Rakhi-making competition.

Meerut News: राखी बनाओ प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Tue, 25 Aug 2026 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Students showcased their creative talent in the Rakhi-making competition.
सरधना। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मंगलवार को केके पब्लिक स्कूल छात्राओं के लिए राखी बनाओ प्रतियो
सरधना। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार केके पब्लिक स्कूल में कक्षा चार से 12वीं तक की छात्राओं के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राएं घर से राखी बनाने की सामग्री लेकर पहुंचीं और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने तिरंगे, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बच्चों के शिक्षा के अधिकार सहित विभिन्न सामाजिक संदेशों को राखियों के माध्यम से प्रदर्शित किया। कक्षावार अनिका, दिव्यांशी ठाकुर, जीवा, आनव्या, सोहंसी, नीतिका, भूमि जैन, अलीशा, अंशी जैन, आराध्या, फायाजा, रिया, कशिश, भव्य गोयल, कनिष्का, अजकिया, अक्षिता गोस्वामी, अलका यादव, सृष्टि अरोड़ा, शिमाली, ईशाल, अंशी रानी, अक्षा, शुभी, नव्या, राशि, संस्कृति, अदिति और वेदिका आदि छात्राओं की राखियों को श्रेष्ठ चुना गया। स्कूल प्रबंधक सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना की। श्रेष्ठ छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed