फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students showcase their mettle in the semi-finals of the Think National Quiz

Meerut News: छात्रों ने थिंक राष्ट्रीय क्विज के सेमीफाइनल में दिखाया दम

Tue, 11 Nov 2025 06:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
Students showcase their mettle in the semi-finals of the Think National Quiz
मेरठ। इंडियन नेवल एकेडमी मैंगलोर द्वारा आयोजित थिंक राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता में केएल इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम चरण में देशभर से लगभग 35,700 छात्रों ने भाग लिया। इसके बाद सेमीफाइनल के लिए प्रत्येक जोन से चार-चार टीमों का चयन हुआ, जिसमें मेरठ की दो टीम शामिल रहीं।
विज्ञापन

विद्यालय के मेधावी छात्र प्रियम सिंघल एवं सात्विक शर्मा (कक्षा 12) ने अपनी बुद्धिमत्ता से कठिन नॉकआउट राउंड पार कर सेमीफाइनल तक पहुंचकर गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने नौसेना जीवन की कार्यप्रणाली का निकट अवलोकन किया। उन्होंने अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, समृद्ध पुस्तकालय एवं उन्नत खेल सुविधाओं का भ्रमण किया। सबसे प्रेरक पल तब आया जब छात्रों को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी से मिलने का अवसर मिला। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दोनों छात्रों को किंडल, प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके समर्पण की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed