फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students show enthusiasm for NCC recruitment exam; selection process underway.

Meerut News: एनसीसी भर्ती परीक्षा में छात्रों ने दिखाया उत्साह, चयन प्रक्रिया जारी

Tue, 21 Jul 2026 05:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Students show enthusiasm for NCC recruitment exam; selection process underway.
गांधी स्मारक देवनागरी इण्टर कालिज, परिक्षितगढ में सीनियर डिविजन/विंग व जूनियर डिविजन/विंग एनसीस
मवाना। क्षेत्र के विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद 73 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा बड़े पैमाने पर भर्ती कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में कमान अधिकारी कर्नल शैली मलहोत्रा के निर्देशन और उप कमान अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल के पर्यवेक्षण में गांधी स्मारक देवनागरी इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ में सीनियर व जूनियर डिवीजन व विंग की एनसीसी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। उप कमान अधिकारी ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य गणतंत्र दिवस शिविर, थल सैनिक कैंप, ट्रैकिंग और राष्ट्रीय एकीकरण जैसे प्रमुख राष्ट्रीय शिविरों के लिए सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स को चुनना है, ताकि वह अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्र के सजग प्रहरी बन सकें। वहीं प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट प्रविंद्र कुमार पाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं में एनसीसी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, मेडिकल और आईक्यू टेस्ट के माध्यम से कैडेट्स का चयन किया जा रहा है, जिसकी अंतिम मेरिट सूची जल्द जारी होगी। इस दौरान केयर टेकर संदीप कुमार, नायब सूबेदार शंकर सिंह शेखावत, हवलदार सचिन पवार और सैकड़ों अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed