फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students should not be afraid of exam results: Prof. Taneja

परीक्षा परिणामों से घबराएं नहीं छात्र-छात्राएं: प्रो. तनेजा

Sun, 28 Jun 2020 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Students should not be afraid of exam results: Prof. Taneja
मेरठ। स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान के दूसरे चरण में सीसीएसयू के कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने कहा कि तनाव से बचने का सबसे बेहतर उपाय है आत्म चिंतन। शिक्षक व कर्मचारियों से उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को आत्म चिंतन करना चाहिए। वर्तमान समय में भागदौड़ लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। जिसके कारण लोगों को तनाव रहने लगा है, तनाव को कम करने के लिए हमे अपने बारे में सोचना चाहिए। परीक्षा परिणाम से छात्र तनाव न लें। कोरोना महामारी के कारण परीक्षा परिणाम में देरी हुई। लेकिन अब परीक्षाओं के परिणाम आने शुरू हो गए हैं, इन परीक्षा परिणामों से घबराने की आवश्यकता नहीं है। जो छात्र उत्तीर्ण हो गया है अच्छा है, लेकिन जो छात्र अनुत्तीर्ण हुए हैं या फिर कम नंबर आएं है उन छात्रों को एकांत में बैठकर आत्मचिंतन करना चाहिए। क्या कारण रहा कि मेरे इतने कम नंबर आए। छात्रों के लिए आत्मचिंतन बहुत जरूरी है। प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने बताया की विवि जागरूकता और स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया अपना रहा है। कार्यक्रम का संचालन व वैज्ञानिक रूपरेखा प्रो. नीलू जैन गुप्ता, विभागाध्यक्ष, जंतु विज्ञान विभाग द्वारा बनाई जा रही है। इसको लेकर कुलपति ने जंतु विज्ञान विभाग में शुक्रवार को तैयारियां देखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed