{"_id":"6714478bd084007e2501af94","slug":"students-of-agricultural-degree-college-complained-to-divisional-commissioner-mawana-news-c-40-1-smrt1041-106640-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कृषक डिग्री काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने मंडलायुक्त से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कृषक डिग्री काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने मंडलायुक्त से की शिकायत
विज्ञापन
मवाना। कृषक डिग्री काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं के संंबंध में मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे से शिकायत की। मंडलायुक्त ने जांच के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को काॅलेज भेजा। जिन्होंने छात्र-छात्राओं को उनकी समस्याओं का समाधान मंगलवार तक करवाने का आश्वासन दिया।
शिकायत में छात्र-छात्राओं ने बताया कि 2021-22 में बीए के प्रथम सेमेस्टर में स्किल डेवलपमेंट योगा की परीक्षा दी थी। काॅलेज की लापरवाही से इसमें अनुपस्थिति आई। इसके बाद उनको बैक फार्म भरने के लिए बाध्य किया गया।
बैक परीक्षा दी तो काॅलेज के प्राचार्य नहीं होने के कारण अंक अपलोड नहीं हो रहे हैं। इस कारण डिग्री अधूरी है। काॅलेज के प्राधिकृत नियंत्रक जिलाधिकारी हैं। इसके बावजूद दो माह से प्राचार्य पद रिक्त है। कई और समस्याओं से अवगत कराते हुए समस्याओं का समाधान शीघ्र कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने छात्र-छात्राओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया को काॅलेज भेजा। जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं व स्टाफ से जानकारी की। छात्र-छात्राओं को उनकी समस्या का समाधान मंगलवार तक कराने का आश्वासन दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के साथ क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा, लेखाकार संजय कुमार भी उपस्थित रहे।