फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   students oath to save the enviorment

छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया

Sat, 14 Sep 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
students oath to save the enviorment
जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर में जलवायु परिवर्तन गोष्ठी में विचार रखते वक्ता। - फोटो : SARDANA
सरूरपुर। जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर में जलवायु परिवर्तन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विश्व के लगभग 196 देशों जलवायु परिवर्तन संबंधित चिंताओं और कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। जलवायु को संरक्षित रखने के लिए वक्ताओं ने विचार रखे।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर में शुक्रवार को आयोजित संगोष्ठी में प्रधानाचार्य डॉ. जयभगवान सिंह ने कहा कि आज दुनिया के सामने मरुस्थलीकरण एक बहुत बड़ी समस्या है। इससे जलवायु परिवर्तन खाद्य आपूर्ति संकट पैदा होता है। दुनिया के 25 देश सूखे से बुरी तरह प्रभावित हैं। उन्हें तत्काल आर्थिक मदद की आवश्यकता है। कॉलेज के प्रांगण में छात्र-छात्राओं ने शपथ लेकर सिंगल यूज प्लास्टिक से छुटकारा पाने को संकल्प लिया। जल संरक्षण हेतु फसलों को कम पानी में कैसे फसल उगाया जाए। वैज्ञानिकों को ऐसी प्रजाति विकसित करनी होगी। भूमि क्षरण एवं ओजोन क्षरण को रोकने के लिए पौधरोपण को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। प्रधानाचार्य डॉ. जयभगवान सिंह कहा कि हमें प्रति व्यक्ति दो पौधे उगाने की जिम्मेदारी लेनी होगी। उसकी देखरेख तब तक करनी होगी जब तक जमीन से खाद्य सामग्री प्राप्त कर वृक्ष न बन जाए। गोष्ठी का संचालन मनोज कुमार ने किया। इस दौरान पायल, अंजलि, स्वीटी, मुकेश शर्मा, शशिभूषण, कृष्ण कुमार, रवींद्रनाथ, पुखराज, राजरानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed