फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students learn the intricacies of business at the campus market.

Meerut News: कैंपस बाजार में छात्रों ने सीखी बिजनेस की बारीकियां

Thu, 18 Sep 2025 08:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
Students learn the intricacies of business at the campus market.
कृष्णा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में लगा कैंपस बाज़ार में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राएं प्रमा
मवाना। कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजमेंट विभाग द्वारा विशेष प्रबंधन गतिविधि कैंपस बाजार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बीबीए, बीसीए एवं बीकॉम के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी प्रबंधन एवं उद्यमिता क्षमताओं का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस गतिविधि के अंतर्गत छात्रों ने विभिन्न प्रकार के उत्पादों जैसे स्टेशनरी, खाद्य सामग्री, डेकोरेशन आइटम, क्राफ्ट वर्क तथा उपयोगी घरेलू वस्तुओं के स्टॉल लगाए। छात्रों ने अपने- अपने स्टॉल को आकर्षक ढंग से सजाया। उत्पादों को बेचने के लिए नवीन मार्केटिंग तकनीक का प्रयोग किया। विद्यार्थियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सेलिंग स्किल्स, बातचीत की कला और प्रमोशनल ऑफर्स का भी सहारा लिया। संचालन संस्थान के निदेशक मनोज कुमार सैनी ने किया। कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर अंशिका चौधरी रही।
विज्ञापन


संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतर प्रबंधक और सफल उद्यमी बनने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करती हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के शिक्षक सिवांश सिंगल, अमितेश आर्य, अनुष्का शर्मा व मानसी चौधरी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed