Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students hit the target accurately

Meerut News: छात्रों ने लगाए सटीक निशाने

Sat, 02 May 2026 06:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 02 May 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Students hit the target accurately
ट्रांसलम एकेडमी में जिला स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता में विजेता खिलाडी मैडलों के साथ। (स्त्रोत
ट्रांसलेम एकेडमी में जिलास्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्कूली छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

सत्यकाम और ट्रांसलेम स्कूल के विद्यार्थी छाए
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। ट्रांसलेम एकेडमी में शनिवार को जिलास्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें सत्यकाम स्कूल और ट्रांसलेम एकेडमी के विद्यार्थियाें का दबदबा रहा। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करती हैं। प्रतियोगिता के अंडर-10 बालक वर्ग स्पर्धा में गर्व चौधरी (स्टेडियम) ने स्वर्ण पदक जीता। कार्तिक पूनिया (ट्रांसलेम एकेडमी) ने रजत और विहान (स्टेडियम) ने कांस्य पदक जीता। अंडर-10 बालिका वर्ग में शैव्या (स्टेडियम) स्वर्ण पदक, यशविनी चिकारा (ट्रांसलेम एकेडमी) ने रजत और अरुणिमा चौधरी (ट्रांसलेम एकेडमी) ने कांस्य पदक जीता। अंडर-15 बालक वर्ग में नमन (ट्रांसलेम एकेडमी) ने स्वर्ण पदक जीता। शौर्य (ट्रांसलेम एकेडमी) ने रजत और काव्य राणा ( बीआईटी. ग्लोबल) ने कांस्य पदक जीते। अंडर-15 बालिका वर्ग में वैष्णवी भड़ाना (सत्यकाम) ने स्वर्ण पदक, अवनि (ट्रांसलेम एकेडमी) ने रजत और अंशी पाराशर (सत्यकाम) ने कांस्य पदक जीते। अंडर-17 बालक वर्ग में आयुष यादव (सत्यकाम) स्वर्ण पदक, प्रतीक शर्मा (सत्यकाम) रजत पदक तथा अनिमेष गुप्ता ( ट्रांसलेम एकेडमी) ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 बालिका वर्ग में वैष्णवी भड़ाना (सत्यकाम) स्वर्ण पदक, अंशी पाराशर (सत्यकाम) रजत पदक और सोनिका (सत्यकाम) ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

इन स्कूलों ने किया प्रतिभाग

ट्रांसलेम एकेडमी, सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस, केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस, कान्वेंट पब्लिक स्कूल, इनोवेशन पब्लिक स्कूल, बीआईटी. ग्लोबल स्कूल, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम तथा खतौली के सेंट थॉमस स्कूल से आए प्रतिभाशाली तीरंदाजों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed