{"_id":"5a5f3a284f1c1b91268b4d80","slug":"students-from-other-community-attacked-student-communal-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे समुदाय के युवकों ने छात्र पर बोला हमला, सांप्रदायिक तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे समुदाय के युवकों ने छात्र पर बोला हमला, सांप्रदायिक तनाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 17 Jan 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ शहर में पुराने विवाद के चलते एक छात्र पर दूसरे समुदाय के छात्र ने अपने साथियों के साथ हमला बोल दिया। चाकू से वार करने का भी आरोप है। घटना से सांप्रदायिक तनाव फैल गया। एबीवीपी कार्यकर्ता और मोहल्ले के लोग वहां पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी छात्र की तलाश में श्याम नगर में दबिश दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बंशीपुरा निवासी इंटर का छात्र प्रिंस प्रजापति कचहरी के निकट एक कोचिंग सेंटर में पढ़ता है। कुछ दिन पहले उसका वहीं पर कोचिंग कर रहे लिसाड़ी गेट निवासी दूसरे समुदाय के एक छात्र से विवाद हो गया था। सेंटर संचालक ने दोनों को समझाकर विवाद सुलझा दिया था। आरोप है कि मंगलवार रात करीब नौ बजे प्रिंस जब सूरजकुंड रोड पर जा रहा था तो आरोपी छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हॉकी से पिटाई कर दी। प्रिंस की चीख सुनकर लोग दौडे़ तो हमलावर फरार हो गए। एबीवीपी के अंशुल गुप्ता, नितिश वर्मा, गौरव, पंकज कश्यप सहित कई कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पढ़ें : UP: दलित युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने से जातीय तनाव, पुलिस प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
एसओ सिविल लाइन कमलेश शुक्ला ने बताया कि छात्र को चाकू नहीं लगा है। पिटाई हुई है। तहरीर के आधार पर केस भी दर्ज किया जाएगा। उधर, पीड़ित छात्र के परिजनों ने बताया कि बुधवार को छात्र का पेपर भी है। वह इस घटना से काफी डरे हुए हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/