{"_id":"6b004169cea2d5e6030cf293","slug":"students-fear-being-left-out-of-the-smartphone-tablet-scheme-meerut-news-c-72-1-mct1014-163067-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्रों को सता रहा स्मार्टफोन-टैबलेट योजना से वंचित होने का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्रों को सता रहा स्मार्टफोन-टैबलेट योजना से वंचित होने का डर
विज्ञापन
तीन दिन से सर्वर धीमा, कई कॉलेजों ने पात्र विद्यार्थियों का लंबित डाटा अपलोड नहीं किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। डीजी शक्ति पोर्टल की तकनीकी खराबी विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ा रही है। पिछले तीन दिनों से पोर्टल का सर्वर धीमा चलने और कभी कभी ठप होने के कारण छात्र-छात्राओं की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। कई कॉलेजों की ओर से पात्र विद्यार्थियों का लंबित डाटा भी पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। ऐसे में बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रदेश सरकार की मुफ्त स्मार्टफोन और टैबलेट योजना का लाभ पाने से वंचित रह सकते हैं।
छात्र नेता शान मोहम्मद ने इस संबंध में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कुलसचिव और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि पोर्टल की तकनीकी बाधा और कॉलेजों की ओर से डाटा अपलोड नहीं किए जाने के चलते पात्र विद्यार्थियों की प्रक्रिया अधूरी रह रही है। इससे छात्रों में चिंता और नाराजगी है।
शान मोहम्मद ने मांग की कि संबंधित विभाग को निर्देश देकर डीजी शक्ति पोर्टल तत्काल सुचारू कराया जाए। साथ ही सभी कॉलेजों के प्राचार्यों और नोडल अधिकारियों को पत्र जारी कर लंबित विद्यार्थियों का डाटा जल्द अपलोड कराने के निर्देश दिए जाएं, ताकि छात्र समय रहते ई-केवाईसी पूरी कर सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।