फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students expressed strong views at the Constitution Day seminar.

Meerut News: संविधान दिवस पर संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने रखे सशक्त विचार

Wed, 26 Nov 2025 05:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
Students expressed strong views at the Constitution Day seminar.
मेरठ। मेरठ कॉलेज के विधि विभाग ने संविधान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। विभागाध्यक्ष प्रो. कामेश्वर प्रसाद ने स्वागत भाषण में कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र का सबसे पवित्र दस्तावेज है।
विज्ञापन

जानवी गुप्ता ने निजता के अधिकार को न्यायिक व्याख्या से मिली मान्यता पर प्रकाश डाला। प्रिया नैन ने संविधान को भारत की जीवंत आत्मा बताते हुए आर्थिक-सामाजिक न्याय पर बल दिया। सिमरन ने बाबासाहेब आंबेडकर के श्रम सुधारों व स्त्री अधिकारों की चर्चा की। गौरव परचा ने वंचित वर्गों के लिए सामाजिक न्याय और गरीबी उन्मूलन की जरूरत बताई। कमलाकांत ने संवैधानिक आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और नसीम जहरा ने इसे जीवंत दस्तावेज करार दिया। संचालन दृष्टि व प्रीति चौहान ने और धन्यवाद ज्ञापन वंशज त्यागी ने किया। इस अवसर पर प्रो. केके गुप्ता, प्रो. एमपी वर्मा, प्रो. एचएस राय, प्रो. अनुराग सिंह, प्रो. द्वारिका प्रसाद, प्रो. संगीता उपाध्याय, डॉ. अशोक कुमार शर्मा, डॉ. कौशल व डॉ. जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed