फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students express anger over charging of project fees under NEP

Meerut News: एनईपी के तहत प्रोजेक्ट फीस वसूलने पर छात्रों ने रोष जताया

Tue, 17 Mar 2026 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Students express anger over charging of project fees under NEP
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत स्नातक व परास्नातक स्तर पर लिए जा रहे प्रोजेक्ट शुल्क के खिलाफ छात्रों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अंकित अधाना सहित अन्य छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर आर्थिक बोझ कम करने की मांग की।
विज्ञापन

अंकित ने बताया कि स्नातक के छठे सेमेस्टर में माइनर रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए 1390 रुपये और परास्नातक स्तर पर 1590 रुपये का शुल्क वसूला जा रहा है। ज्ञापन में तर्क दिया गया कि शुल्क निर्धारण का मुख्य आधार बाह्य परीक्षकों द्वारा गहन मूल्यांकन था लेकिन वास्तव में पिछले कई वर्षों से प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन महाविद्यालयों के आंतरिक शिक्षकों द्वारा ही सामान्य प्रैक्टिकल की तरह किया जा रहा है। बाह्य परीक्षक की कोई नियुक्ति नहीं होती, इसलिए विश्वविद्यालय पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं है। ऐसी स्थिति में छात्रों से इतनी मोटी रकम वसूलना उनका आर्थिक शोषण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने छात्र-हितैषी नीति अपनाते हुए इस शुल्क में बड़ी कटौती कर दी है लेकिन सीसीएसयू में ऐसा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कुलपति से मांग की कि छात्र हित को प्राथमिकता देते हुए स्नातक व परास्नातक दोनों स्तरों पर प्रोजेक्ट फीस को घटाकर सामान्य प्रैक्टिकल फीस के बराबर किया जाए। यदि मांग नहीं मानी गई तो वित्त समिति की बैठक से पहले छात्र उच्चाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed