फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students did an educational tour of Aabha Manav Mandir

छात्रों ने आभा मानव मंदिर का किया शैक्षिक भ्रमण

Mon, 18 Aug 2025 06:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
Students did an educational tour of Aabha Manav Mandir
मोदीपुरम। दयावती मोदी अकादमी के जूनियर व सीनियर विंग के छात्र-छात्राओं ने गंगानगर स्थित आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन का शैक्षिक भ्रमण किया। प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु दीवान के नेतृत्व में भ्रमण आयोजित किया गया। कम्यूनिटी सर्विस क्लब के अंतर्गत लगभग पचास विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम जाकर रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से मिलकर उनको तिलक लगाया, हालचाल पूछा, उनके साथ समय बिताया। विद्यार्थियों ने वरिष्ठ नागरिकों को फल, मिठाई वितरित किए। जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीराधा-कृष्ण पर आधारित नृत्य और गीत की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों को मानवीय संवेदना से जोड़ते हैं और उनमें बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना जगाते हैं। इस दौरान उप- प्रधानाचार्य विवेक कुमार, चित्रा त्यागी, मीनाक्षी कदान, निर्लेप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed