{"_id":"6ab3c67c31b2665bc6069c6b","slug":"students-created-a-ruckus-at-the-college-gate-a-female-student-staging-a-sit-in-protest-fainted-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105516-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्रों ने कॉलेज गेट पर किया हंगामा, धरने पर बैठी छात्रा हुई बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्रों ने कॉलेज गेट पर किया हंगामा, धरने पर बैठी छात्रा हुई बेहोश
विज्ञापन
धरने पर बैठे छात्रों से बातचीत करने सीओ पंकज लवानिया स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के गणेशपुर मार्ग पर स्थित हस्तिनापुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने सत्र के बीच दूसरे कॉलेज में स्थानांतरित किए जाने के विरोध में दूसरे दिन बुधवार को भी कॉलेज गेट पर धरना दिया। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ पंकज लवानिया ने कॉलेज प्रबंधन से बातचीत कर समस्या का समाधान करने के आश्वासन दिया। करीब पांच घंटे बाद धरना समाप्त हुआ।
बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र आकाश, अभिषेक कपिल, शशिकांत, हैप्पी, सेंकी, मोहित, पायल, काजल, तनु, साक्षी आदि 50 से अधिक छात्र-छात्राएं कॉलेज के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रुद्र प्रताप सिंह एवं आजाद समाज पार्टी के जिला सचिव गौरव वर्मा भी छात्रों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। सभी कॉलेज प्रबंधन और कॉलेज के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। छात्रों ने स्कूल शिक्षक और कॉलेज प्रबंधन को मौके पर बुलाने की मांग की। छात्रों का आरोप है कि प्रवेश के समय उन्हें तीन साल तक एक ही कॉलेज में पढ़ाई कराने की जानकारी दी गई थी। पहले वर्ष उन्हें दूधली स्थित एक भवन में पढ़ाया गया। जहां पर कुछ दिन पूर्व नकली सिगरेट फैक्टरी पकड़ी गई थी। उसके बाद दूसरे वर्ष में दूसरी बिल्डिंग में भेज दिया गया। अब तृतीय वर्ष में उन्हें एक अन्य कॉलेज में भेजा जा रहा है।
छात्रों का कहना है कि नए कॉलेज में आने-जाने में उन्हें परेशानी होगी। साथ ही उनके दस्तावेज का रिकॉर्ड भी गलत हो जाएगा, जिसे सरकारी वेरिफिकेशन में नहीं माना जाएगा। छात्रों ने मांग की कि उन्हें अगले दो वर्षों तक इसी कॉलेज में पढ़ाया जाए और यही के दस्तावेज और मार्कशीट उन्हें दी जाए। रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि छात्रों के भविष्य से कॉलेज प्रबंधन खिलवाड़ कर रहा है। वह यूनिवर्सिटी के कुलपति और उच्च अधिकारियों से मिलेंगे। गौरव वर्मा ने आज समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को दी और छात्रों के साथ हर संभव आंदोलन में शामिल होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
वहीं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी कमल शंकर त्रिवेदी ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, परंतु वह नहीं माने। सीओ पंकज लवानिया मौके पर पहुंचे और कॉलेज प्रबंधन एसपी सिंह से फोन पर बात की। वहीं कॉलेज प्रबंधन के बाहर होने से बातचीत नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को बातचीत के बाद समस्या का हल निकालने पर छात्र धरना समाप्त करने को तैयार हुए। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे धरना समाप्त किया।
कई घंटे तक भीषण गर्मी में धरने पर बैठी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा राखी बेहोश हो गई। जिससे वहां पर मौजूद पुलिस प्रशासनिक अधिकारी और कॉलेज प्रबंधन के हाथ-पैर फूल गए।दूसरी छात्राओं की मदद से पानी पिलाने के बाद छात्रा को होश आया।
बयान...
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन से बात हुई है। बृहस्पतिवार को मिलकर बातचीत की जाएगी और छात्रों के हित में समाधान निकाला जाएगा।