फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students Continue Protest Against Mid-Session College Transfer in Hastinapur, Girl Student Faints in Heat

Meerut: सेशन के बीच कॉलेज बदलने के विरोध में दूसरे दिन भी धरना, छात्रा हुई बेहोश; सीओ के आश्वासन पर माने

Wed, 23 Sep 2026 02:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Sep 2026 02:32 PM IST
सार

हस्तिनापुर में बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों ने सेशन के बीच दूसरे कॉलेज में स्थानांतरित किए जाने के विरोध में लगातार दूसरे दिन धरना दिया। गर्मी में एक छात्रा बेहोश हो गई। सीओ के आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया।

विज्ञापन
Students Continue Protest Against Mid-Session College Transfer in Hastinapur, Girl Student Faints in Heat
धरने पर बैठे छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तिनापुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने सेशन के बीच दूसरे कॉलेज में स्थानांतरित किए जाने के विरोध में बुधवार को लगातार दूसरे दिन कॉलेज गेट पर धरना दिया। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। भीषण गर्मी में धरने के दौरान बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा राखी बेहोश हो गई। बाद में सीओ पंकज लवानिया के आश्वासन पर छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया।

विज्ञापन


सेशन के बीच कॉलेज बदलने का विरोध
छात्रों का आरोप है कि प्रवेश के समय उन्हें तीन साल तक एक ही कॉलेज में पढ़ाई कराने की जानकारी दी गई थी। पहले वर्ष उन्हें एक भवन में पढ़ाया गया और दूसरे वर्ष दूसरी बिल्डिंग में भेज दिया गया। अब तृतीय वर्ष में उन्हें एक अन्य कॉलेज में स्थानांतरित किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि नए कॉलेज में आने-जाने में उन्हें परेशानी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवेश के समय उन्हें कॉलेज स्थानांतरण की जानकारी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ा एक्शन: हटाए गए मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव अर्पित गुप्ता, इस मामले में हुई कार्रवाई

कॉलेज प्रबंधन ने मान्यता पूरी होने की बात कही
उधर, कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि संस्थान को बीए पाठ्यक्रम के लिए तीन वर्ष की मान्यता मिली थी, जिसकी अवधि पूरी हो चुकी है। इसी कारण छात्रों को दूसरे कॉलेज में स्थानांतरित किया जा रहा है।

छात्रों ने आरोप लगाया कि पहले वर्ष जिस भवन में उन्हें पढ़ाया गया था, वहां बाद में सिगरेट की फैक्ट्री संचालित कर दी गई। इसके बाद उन्हें दूसरी बिल्डिंग में स्थानांतरित किया गया और अब वहां से भी दूसरे कॉलेज भेजे जाने की बात कही जा रही है।

गर्मी में छात्रा हुई बेहोश
बुधवार को भीषण गर्मी के बीच छात्र-छात्राएं कॉलेज गेट पर धरने पर बैठे रहे। इसी दौरान बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा राखी गर्मी के कारण बेहोश हो गई। साथी छात्राओं ने उसे पानी आदि देकर संभाला और होश में लाया। इसके बाद भी छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे रहे।

सपा और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी पहुंचे
धरने में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रुद्र प्रताप सिंह और आजाद समाज पार्टी के जिला सचिव गौरव वर्मा भी पहुंचे। उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए कॉलेज प्रबंधन से मामले का समाधान कराने की मांग की।

पुलिस ने समझाने का प्रयास किया
छात्रों के हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। मामला बढ़ता देख सीओ पंकज लवानिया भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कॉलेज प्रबंधक एसपी सिंह से बातचीत की और छात्रों के भविष्य को लेकर सवाल उठाए।

सीओ ने प्रबंधन से पूछा कि बीच में मान्यता सरेंडर करने की स्थिति क्यों आई। उन्होंने छात्रों से कहा कि उनके मामले में कॉलेज प्रबंधन से बातचीत कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को प्रबंधन से बात करेंगे सीओ
सीओ पंकज लवानिया ने छात्रों को आश्वासन दिया कि वह बृहस्पतिवार को कॉलेज पहुंचकर प्रबंधन से बातचीत करेंगे और उनकी समस्या के समाधान के लिए हरसंभव मदद करेंगे। आश्वासन मिलने के बाद छात्र धरना समाप्त करने के लिए तैयार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed