फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students conducted health check-ups and distributed medicines.

Meerut News: विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर बांटी दवाएं

Thu, 24 Sep 2026 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Students conducted health check-ups and distributed medicines.
जानीखुर्द। एमआईटी के विद्यार्थी स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं देते हुए फोटो संस्थान
जानीखुर्द। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी की ओर से उन्नत भारत अभियान के तहत गांव पांचली खुर्द में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विशेषज्ञों और विद्यार्थियों की टीम ने ग्रामीणों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। ग्रामीणों को शारीरिक स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और मौसमी बीमारियों से बचाव के तरीके विस्तार से समझाए गए। मुख्य आकर्षण फार्मेसी के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक रहा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को समाज में फैले अंधविश्वास, झाड़-फूंक और ढोंगी बाबाओं के चक्कर में न फंसने की अपील की। नाटक के जरिये संदेश दिया गया कि बीमारी की स्थिति में समय गंवाए बिना किसी योग्य व पंजीकृत चिकित्सक से ही परामर्श लें। छात्रों ने लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और सही समय पर इलाज कराने के लिए प्रेरित किया। शिविर को सफल बनाने में सालिम अंसारी, नवनीत, संजीव कुमार और पलक शर्मा का योगदान रहा।

जानीखुर्द। एमआईटी  के विद्यार्थी  स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं देते हुए फोटो संस्थान

जानीखुर्द। एमआईटी के विद्यार्थी स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं देते हुए फोटो संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed