{"_id":"5fa9a98f8ebc3ea372522040","slug":"students-clashed-among-themselves-firing-fiercely-kithor-news-mrt5103414145","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपस में भिड़े छात्र, जमकर हुई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपस में भिड़े छात्र, जमकर हुई फायरिंग
विज्ञापन
आपस में भिड़े छात्र, जमकर हुई फायरिंग
किठौर। आसिफाबाद स्थित श्रीराम इंटर कॉलेज में सीट से उठने के दौरान एक छात्र दूसरे छात्र से टकरा गया। इस पर दोनों छात्रों में मारपीट हो गई। छुट्टी के बाद रास्ते में दोनों छात्रों के परिजन आमने सामने आ गए। इस दौरान छह राउंड फायरिंग हुई। पीड़ित पक्ष ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा ने बताया की गांव तरबियतपुर निवासी सूरज पुत्र बाबूराम और ग्राम दयालपुर निवासी अभिषेक पुत्र जितेंद्र आसिफाबाद स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ते हैं। सोमवार को दोनों क्लास में बैठे थे। इस दौरान अभिषेक बाहर जाने के लिए उठा तो वह सूरज से टकराया गया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई। शिक्षक और अन्य स्टाफ ने मामला शांत कराया।
दोनों छात्रों ने परिजनों और अपने अन्य साथियों को सूचना दे दी। दोपहर में छुट्टी के बाद दोनों घर जा रहे थे। रास्ते में गांव बागवाला के पास दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। इस दौरान कई राउंड फायरिंग हुई। इससे राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक दोनों पक्ष चले गए। इस मामले में सूरज के पिता बाबूराम ने थाने पहुंचकर दूसरे पक्ष पर गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
बाबूराम ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ देवेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।