फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   students aware about water conservation

छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया

Fri, 17 Jan 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
students aware about water conservation
लावड़। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को जल संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया और उन्हें शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के एनवाईवी बृहस्पतिवार को सदस्यों के साथ कस्बा स्थित सक्सेस एजुकेशन क्लासेज में पहुंचे। यहां उन्होंने जल संरक्षण को लेकर छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज हम पानी को व्यर्थ ही बहा रहे हैं। कभी पानी मुफ्त में मिलता था, लेकिन आज पानी दुकानों पर 10-20 रुपये में बोतल में मिलता है। यदि इसी तरह हम पानी को व्यर्थ बहाते रहे तो आने वाली पीढ़ी को पानी प्राप्त करने में काफी कठिनाई होगी। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण को लेकर शपथ दिलाई दी। इसके बाद सभी सदस्य लावड़ नगर पंचायत पहुंचे। उन्होंने यहां कस्बे में खेल मैदान एवं लाइब्रेरी बनवाने को लेकर अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। अधिशासी अधिकारी ने उनके इस विषय पर विचार कर जल्द लाइब्रेरी एवं खेल मैदान बनवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संदीप सैनी, अजय कुमार, सुभाष, गुलफाम, शहजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed