फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   students anarchy on road

छात्रों की अराजकता, बीच सड़क पर चले लाठी-डंडे

Sat, 28 Sep 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
students anarchy on road
रेलवे रोड थाने के निकट भिड़ते छात्रों के दो गुट - फोटो : CITY
मेरठ।
विज्ञापन

शहर के स्कूलों में अराजकता बढ़ती जा रही है। शुक्रवार सुबह रेलवे रोड थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर छात्रों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। कुछ ही देर में घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस की सख्ती के बाद पीड़ित छात्र थाने तो पहुंचा, लेकिन कार्रवाई से इंकार कर दिया।
रसूलपुर मढी रोहटा निवासी प्रदीप देवनागरी इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। शुक्रवार सुबह वह टेंपो से मेरठ आ रहा था। टेंपो में अन्य छात्र भी थे। किसी बात को लेकर छात्रों में बहस हो गई। टेंपो रेलवे रोड चौराहे के पास रुका तो उनमें मारपीट शुरू हो गई। कुछ छात्रों ने डंडों से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीचबचाव कराया। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अफसरों ने घटना का संज्ञान लिया। पुलिस ने देवनागरी इंटर कॉलेज पहुंचकर छात्रों को तलाशा। कुछ देर बाद पीड़ित छात्र प्रदीप थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को पूरी घटना बताई। हालांकि उसने कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य को सौंपी वीडियो
एसओ रेलवे रोड इंद्रपाल सिंह ने बताया कि छात्रों के दोनों गुट देवनागरी इंटर कॉलेज के थे। मारपीट का वीडियो प्रधानाचार्य को सौंपा गया है। उन्होंने घटना में शामिल सभी छात्रों को चिह्नित कर उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। एसओ का कहना है कि अगर किसी भी पक्ष से तहरीर मिलती है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
वीडियो का संज्ञान लिया गया है। देवनागरी इंटर कॉलेज के छात्र गुटों के बीच विवाद हुआ था। स्कूल प्रशासन को पूरे मामले से अवगत कराया गया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - रामअर्ज, एसपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed