फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student union elections in Meerut

बौखलाई सपा छात्र सभा ने अध्यक्ष का एडमिशन बताया फर्जी

Tue, 24 Nov 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 24 Nov 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Student union elections in Meerut
सीसीएसयू के छात्रसंघ अध्यक्ष सचिन चौधरी के एडमिशन पर समाजवादी छात्रसभा ने सवाल खड़ा किया है। एडमिशन फर्जी होने का आरोप लगाया है। प्रतिकुलपति से मामले की लिखित शिकायत की गई है।
विज्ञापन


प्रतिकुलपति ने मामले में जांच कमेटी गठित कर दी। मंगलवार को कमेटी अपना निर्णय देगी। अध्यक्ष से दोपहर तीन बजे तक जवाब मांगा है। मामले को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हैं।
विज्ञापन


21 नवंबर को हुए चुनाव में एनएसयूआई और रालोद छात्रसभा के पैनल से सचिन चौधरी सीसीएसयू के छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए हैं। मंगलवार को समाजवादी छात्रसभा के जिला अध्यक्ष राजदीप विकल ने प्रतिकुलपति प्रो. एचएस सिंह से सचिन चौधरी का कैंपस में बीए एलएलबी में एडमिशन को फर्जी बताते हुए शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन भी फर्जी ढंग से होने का आरोप लगाया। आरोप है रजिस्ट्रेशन यूपी बोर्ड के एक रोल नंबर से कराया गया, जो एक छात्रा का है। जबकि बोर्ड अन्य लिख दिया, जिस वजह से बोर्ड के लिंक से नंबरों का मिलान नहीं हुआ। सचिन की 12वीं सेंट्रल एजूकेशन बोर्ड अजमेर नई दिल्ली से होनी बताई गई।


इस बोर्ड को यूजीसी ने फर्जी बताया है। विवि भी इसे नहीं मानता। विवि की जांच समिति में रजिस्ट्रार प्रभाष द्विवेदी, डीएसडब्ल्यू प्रो. वाई विमला और प्रो. वीके मल्होत्रा मामले की जांच कर रहे हैं। सचिन से मंगलवार तीन बजे तक जवाब मांगा है। कैंपस के लॉ डिपार्टमेंट से भी रिपोर्ट मांगी है। समिति ने चार बजे बैठक बुलाई है। उसके बाद फैसला सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed