{"_id":"61d36dad351aa46629dfbc3be17e756b","slug":"student-union-elections-in-meerut-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ कॉलेज में एनएसयूआई और रालोद का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ कॉलेज में एनएसयूआई और रालोद का कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई और रालोद छात्रसभा के गठजोड़ ने सीसीएसयू कैंपस के बाद अब मेरठ कॉलेज में भी ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बड़ा उलटफेर करते हुए अध्यक्ष और महामंत्री पद कब्जा लिए हैं। इससे एबीवीपी और समाजवादी छात्रसभा को जोर का झटका लगा है।
डीएन डिग्री कॉलेज में एबीवीपी ने अध्यक्ष समेत तीन पदों पर कब्जा किया है। आरजी गर्ल्स कॉलेज में निर्दलीय प्रत्याशियों ने पांचों पदों पर जीत दर्ज की है। वहीं इस्माईल नेशनल महिला कॉलेज में समाजवादी छात्रसभा के पैनल ने क्लीन स्वीप किया है।
मेरठ कॉलेज में एबीवीपी के खाते में उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष की सीट आई। पिछले साल उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद जीते थे। इस बार रालोद और एनएसयूआई का गठजोड़ रंग लाया। अध्यक्ष पद पर अंकित कुरमाली और महामंत्री पद पर अनुराग चौधरी ने जीत दर्ज की। पिछले साल रालोद को सिर्फ महामंत्री पद ही मिला था। छात्रसभा को संयुक्त सचिव की सीट से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
डीएन कॉलेज में एबीवीपी के भानु प्रताप, संयुक्त सचिव धीरजकांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष श्वेता बनीं। महामंत्री लवी गोयल निर्दलीय और उपाध्यक्ष पद रालोद के खाते में आया। आरजी गर्ल्स कॉलेज में मुख्य छात्र संगठनों ने पैनल नहीं उतारा था। भ्रष्टाचार विरोधी दल और निर्दलीय के बीच फाइट थी। निर्दलीय प्रत्याशियों ने पांचों पद पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर दीक्षा अधरान ने जीत दर्ज की। वहीं इस्माईल कॉलेज में समाजवादी छात्रसभा की भारती शर्मा ने अध्यक्ष पद कब्जा लिया।