फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student union elections in Meerut

मेरठ के चार डिग्री कॉलेजों में आज चुनी जाएगी सरकार

Sun, 22 Nov 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 22 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Student union elections in Meerut

शहर के चार डिग्री कॉलेजों में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव होगा। मेरठ कॉलेज, डीएन कॉलेज, आरजी गर्ल्स कॉलेज और इस्माईल गर्ल्स कॉलेज में छात्रों की सरकार बनेगी। कॉलेज, पुलिस और प्रशासन ने चुनाव की तैयारी कर ली है। मेरठ कॉलेज और डीएन कॉलेज में छात्र संगठनों ने अपने पैनल उतारे हैं।

विज्ञापन


पूर्व पदाधिकारी और संगठन यहां पर दमखम लगाए हैं। मेरठ कॉलेज बड़ा और ऐतिहासिक होने की वजह से सबका फोकस इसी पर होगा। वोटर भी करीब 10 हजार हैं। शाम को चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। मेरठ कॉलेज पर एसएसपी आवास के सामने वाली सड़क बंद रहेगी। कॉलेज के आसपास यातायात की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन


कॉलेजों के लिए राहत की बात यह है कि एक ही दिन चार कॉलेजों में चुनाव होने की वजह से समर्थक बंटे रहेंगे। वहीं छात्र संगठनों के सामने यह समस्या है। एकसाथ चुनाव होने की वजह से पैनल भी ऐन वक्त पर घोषित किए गए हैं। मेरठ कॉलेज में रालोद छात्रसभा और एनएसयूआई गठबंधन ने अपना पैनल घोषित कर दिया है। एबीवीपी और समाजवादी छात्रसभा भी पैनल घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहम बात यह है कि कॉलेज में अध्यक्ष पद पर चारों प्रत्याशी जाट हैं। डीएन कॉलेज में एबीवीपी और छात्रसभा ने पैनल उतारा है। आरजी गर्ल्स कॉलेज में किसी भी छात्र संगठन का पैनल नहीं है। भ्रष्टाचार विरोधी पार्टी और निर्दलीय के बीच फाइट होगी। मुख्य छात्र संगठनों का फोकस मेरठ कॉलेज और डीएन कॉलेज पर होगा। इस्माईल डिग्री कॉलेज में छात्रसभा और एनएसयूआई ने पैनल उतारा है।

मेरठ कॉलेज पर सबकी नजर
छात्र संघ चुनाव में मेरठ कॉलेज पर सबकी नजर है। अध्यक्ष पद पर चारों प्रत्याशी जाट हैं। 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान सुबह आठ बजे शुरू होकर दो बजे तक चलेगा। तीन बजे से मतगणना होगी। रालोद छात्रसभा और एनएसयूआई, एबीवीपी और समाजवादी छात्रसभा ने पैनल उतारा है। वोटर 9841 हैं। संगठनों का जोर वोटरों को मतदान स्थल तक लाने पर है। ज्यादातर छात्र गांव से हैं। सूत्रों के मुताबिक संगठनों ने वोटरों को लाने के लिए गाड़ियां लगा रखी हैं। प्रचार में भी उनका इस्तेमाल किया गया है।

ये है संगठनों का पैनल
मेरठ कॉलेज में रालोद छात्रसभा और एनएसयूआई पैनल में अध्यक्ष पद पर अंकित कुमार कुरमाली, उपाध्यक्ष दृष्टि चांदना, महामंत्री अनुराग चौधरी, संयुक्त सचिव रोहित गौतम और कोषाध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार गौतम को प्रत्याशी बनाया है। एबीवीपी के पैनल में अध्यक्ष पर राजा चौधरी, उपाध्यक्ष आरुषि सिरोही, महामंत्री अभिनव त्यागी, संयुक्त सचिव राहुल मिश्रा और कोषाध्यक्ष पर आंचल उपाध्याय प्रत्याशी है। समाजवादी छात्रसभा से अध्यक्ष पर गौरव सिंह सिरोही, महामंत्री सुमित कसाना, संयुक्त सचिव उपकार मलिक और कोषाध्यक्ष पद पर अमित रावत को प्रत्याशी बनाया है।

डीएन कॉलेज में हो चुका है हंगामा
डीएन कॉलेज के चुनाव पर भी नजर रहेगी। नामांकन के दौरान और वापसी को लेकर कई बार हंगामा और समर्थकों में तनातनी हो चुकी है। चुनाव दिलचस्प होने की उम्मीद है। समाजवादी छात्रसभा और एबीवीपी के पैनल में यहां टक्कर की संभावना है। अध्यक्ष पद पर नितिन तोमर, आशीष गौतम, भानु प्रताप, उपाध्यक्ष राहुल पूनिया, शोभित शर्मा, जतिन, महामंत्री पद पर प्रतीक भारद्वाज, अदिति, लवी, संयुक्त सचिव पद पर धीरजकांत मिश्रा, सचिन, शिवम और कोषाध्यक्ष पद पर श्वेता और स्वाती प्रत्याशी हैं। मतदान सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा।

इस्माईल में वोट डालने के लिए पहननी होगी यूनिफार्म
इस्माईल डिग्री कॉलेज में मतदान सुबह नौ बजे से तीन बजे तक होगा। छात्राओं को वोट डालने के लिए यूनिफार्म में आना जरूरी होगा। आई कार्ड और फीस स्लिप लानी होगी। विजेता प्रत्याशियों की घोषणा के साथ शपथ ग्रहण कराई जाएगी। समारोह और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। कॉलेज में छात्रसभा और एनएसयूआई में मुकाबला होगा। 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। सर्वाधिक चार प्रत्याशी सचिव पद पर हैं। अध्यक्ष पर भारती शर्मा और गुलफ्शा, उपाध्यक्ष पर जैनब, अनम गाजी, स्वालेहा अमन, सचिव पर शना, रेशू गर्ग, भावना और नूर अफशा में जंग होगी। संयुक्त सचिव पर मिथलेश यादव और मिंटी तोमर मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पर नाहिद परवीन, मनु दिलावर और निशा सैफी में फाइट होगी।


आरजी कॉलेज में छात्र संगठनों की नहीं गली दाल
आरजी पीजी कॉलेज में भ्रष्टाचार विरोधी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों में जंग है। कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। एक पैनल भ्रष्टाचार विरोधी दल का है। दूसरा भ्रष्टाचार विरोधी दल से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रही स्वाति चौधरी का निर्दलीय पैनल है। स्वाति चौधरी ने दल से अलग होकर पैनल खड़ा किया है। अध्यक्ष पर डोली और दीक्षा अघरान, उपाध्यक्ष पर गायत्री और श्वेता यादव, सचिव पर आंचल कुमारी और काजल चौहान, संयुक्त सचिव पर राखी गुप्ता और अविशा चौधरी, कोषाध्यक्ष पद पर आनंदिता दास और अर्तिका गुप्ता में जंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed