फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student union elections in Meerut

सीसीएसयू के छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई का परचम

Sun, 22 Nov 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 22 Nov 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
Student union elections in Meerut
सीसीएसयू कैंपस और कनोहर लाल लाल कॉलेज (केएल) के छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी छात्रसभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। कैंपस और केएल में अध्यक्ष पद नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने कब्जा लिए हैं। कैंपस में पिछले साल अध्यक्ष पद समाजवादी छात्रसभा तो केएल में एबीवीपी के खाते में था।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) कैंपस के छात्रसंघ चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर सामने आया है। कैंपस में पहली बार अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के सचिन चौधरी ने जीत दर्ज की है। उन्हें रालोद छात्रसभा का भी समर्थन मिला था। वहीं, समाजवादी छात्रसभा के खाते में सिर्फ संयुक्त सचिव पद आया है।
विज्ञापन


पिछले साल छात्रसभा ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर जीत दर्ज की थी। इस बार उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर एबीवीपी ने कब्जा जमा लिया है। पिछले साल संगठन को संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर कामयाबी मिली थी। इस बार कोषाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कनोहर लाल कॉलेज में एनएसयूआई की रोमाना अध्यक्ष और पूजा देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। समाजवादी छात्रसभा और एबीवीपी प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त होने से रोमाना को निर्विरोध चुना गया। रालोद छात्रसभा ने यहां भी एनएसयूआई को समर्थन दिया था। दो पदों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। चुनाव के नतीजे आने के बाद शाम को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कैंपस में कुलपति प्रो. एनके तनेजा, चुनाव आयुक्त प्रो. अतवीर सिंह और डीएसडब्ल्यू प्रो. वाई विमला की मौजूदगी में पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed