फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Student sent obscene photos on school's WhatsApp group

यूपी: छात्र ने व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे अश्लील फोटो, प्रिंसिपल ने टीसी काटकर स्कूल से निकाला

Thu, 05 Aug 2021 06:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 05 Aug 2021 06:47 AM IST
सार

छात्र ने स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील फोटो शेयर कर दिए। हरकत के बाद प्रिंसिपल ने छात्र की टीसी काटकर उसे स्कूल से निकाल दिया।

विज्ञापन
Meerut News: Student sent obscene photos on school's WhatsApp group
व्हाट्सएप

विस्तार

मेरठ में स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक छात्र ने अश्लील फोटो शेयर कर दिए। हरकत के बाद प्रिंसिपल ने छात्र की टीसी काटकर उसे स्कूल से निकाल दिया। छात्र को स्कूल से निकाले जाने पर अभिभावकों ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस और अभिभावक के सामने स्कूल स्टाफ ने छात्र द्वारा भेजे अश्लील फोटो और वीडियो के प्रमाण दिए। जिस पर अभिभावक वापस घर लौट गए।

विज्ञापन


मामला लालकुर्ती थाना क्षेत्र के एक स्कूल का है। तीन दिन पूर्व स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप पर दसवीं के छात्र ने अश्लील फोटो पोस्ट कर दी थी। ग्रुप में क्लास टीचर और अन्य शिक्षक भी जुडे़ हैं। शिक्षिका ने इसकी शिकायत प्रधानाचार्या से की, जिसके बाद छात्र को टीसी थमाकर स्कूल से निकाल दिया गया। जानकारी मिलने पर छात्र के पिता पहले स्कूल पहुंचे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अभिभावक बच्चे को लेकर लालकुर्ती थाने पहुंचे। पुलिस ने बताया कि छात्र का कहना था कि उसकी आईडी से किसी ओर ने अश्लील फोटो पोस्ट किए हैं। पुलिस ने स्कूल स्टाफ को थाने में बुलाकर जांच करने की बात कहीं। पिता ने स्कूल के खिलाफ एसएसपी ऑफिस में भी शिकायत की।
विज्ञापन


बुधवार को छात्र के पिता पुलिस को लेकर दोबारा पहुंच गए। वहां पर प्रिंसिपल और उनके बीच नोकझाेंक हो गई। इस बार प्रिंसिपल ने छात्र के खिलाफ पुलिस के सामने सबूत रख दिए। छात्र ने अपनी आईडी से ही अश्लील पोस्ट किया था। प्रिंसिपल ने बताया कि इससे पहले भी वह अश्लील फोटो और वीडियो स्कूल के ग्रुप में पोस्ट कर चुका है। शिक्षिका ने उसको चेतावनी देकर छोड़ दिया था। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि इस मामले में लिखित में कोई शिकायत नहीं आई। मामला साइबर सेल का है, जो शिकायत आएगी तो कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed