फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student Murder in meerut:Chat-photo and video deleted from mobile, police picked up three classmates

छात्र की अपहरण के बाद हत्या: मोबाइल से डिलीट मिली चैट-फोटो और वीडियो, पुलिस ने तीन सहपाठियों को उठाया

Wed, 08 Dec 2021 04:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Dec 2021 04:50 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर में कक्षा नौ के छात्र की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव शताब्दीनगर के जंगल में पड़ा मिला। हालांकि हत्या के 24 घंटे बाद भी पुलिस को इस मामले में कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है छात्र के मोबाइल से चैट, फोटो और वीडियो डिलीट मिले हैं। उसके तीन सहपाठियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Student Murder in meerut:Chat-photo and video deleted from mobile, police picked up three classmates
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर के रिठानी में प्रापर्टी डीलर सुशील शर्मा के पुत्र नौवीं कक्षा के छात्र आदित्य शर्मा (15) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। आदित्य का शव घर से 300 मीटर दूर शताब्दीनगर स्थित ग्रीन पार्क के पीछे झाड़ियों में मिला। परिवार ने सहपाठी छात्रों पर हत्या करने का शक जताया है। पुलिस दस महीने पहले आकाश पाल की हत्या से जोड़कर भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


आदित्य शर्मा सोमवार शाम पांच बजे ट्यूशन जाने के लिये घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट परतापुर थाने में दर्ज कराई। मंगलवार सुबह परिजनों ने आदित्य के साथ ट्यूशन पढ़ने वाले छात्रों से जानकारी ली।
विज्ञापन


ट्यूशन टीचर गौरव ने बताया कि आदित्य अपने सहपाठी चित्रांश के साथ गया था। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि चित्रांश की निशानदेही पर शव मिला है। उससे पूछताछ की जा रही है। उधर चर्चा है कि आकाश की हत्या का बदला लेने के लिए आदित्य को मारा गया है। दस महीने पहले रिठानी में आकाश पाल की हत्या हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादियों में सियासी धुन पर लग रहे ठुमके: कार्ड पर नेताजी की फोटो, तो आंदोलन के रंग में रंगी दुल्हन की चुनरी

आदित्य के मोबाइल से चैटिंग, फोटो, वीडियो और कई नंबर डिलीट मिले हैं। सीसीटीवी कैमरे में घटनास्थल के पास आदित्य के सहपाठी दिखाई दिए हैं। पुलिस ने मोबाइल की सीडीआर निकाली, जिसमें कोई संदिग्ध नंबर नहीं मिला है। पुलिस का शक चित्रांश पर आकर रुक जाता है। पुलिस ने देर रात चित्रांश के साथ दो अन्य सहपाठी भी हिरासत में लिए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

इन बिंदुओं पर टिकी जांच 
-सहपाठी चित्रांश ही आदित्य के साथ था। चित्रांश ने बताया कि उसने आदित्य को शाम 6 बजे ग्रीन पार्क के पीछे छोड़ दिया था, जहां से मंगलवार को चित्रांश की निशानदेही पर शव मिला। सोमवार रात में आदित्य के परिजन चित्रांश के घर पहुंचे थे, उस वक्त वह गायब था। हालांकि चित्रांश अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। 
-आदित्य की गर्दन व सिर पर निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खून ज्यादा बहने से मौत होने की बात डॉक्टरों ने पुलिस को बताई। 
-ट्यूशन से घर का रास्ता सिर्फ 5 मिनट का है। सहपाठी उसे छोड़कर चला गया और वह अपने घर भी नहीं पहुंचा। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में जो दो युवक कैद हुए हैं, उनको पहचानने का पुलिस प्रयास कर रही है। 
-शव मिलने के बाद चित्रांश के परिजन किस-किस से मिले, इसकी जानकारी भी पुलिस ने जुटाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed