फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student missing from Shastrinagar, Bajrang Dal commotion in Nauchandi police station

शास्त्रीनगर से छात्रा लापता, बजरंग दल का नौचंदी थाने में हंगामा

Wed, 03 Feb 2021 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Student missing from Shastrinagar, Bajrang Dal commotion in Nauchandi police station
शास्त्रीनगर से छात्रा लापता, बजरंग दल का नौचंदी थाने में हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर की एक छात्रा मंगलवार को लापता हो गई। शक के आधार पर पुलिस ने दूसरे समुदाय के युवक को उठाया है। उससे पूछताछ जारी है। छात्रा की बरामदगी की मांग करते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
पुलिस के अनुसार शास्त्रीनगर निवासी व्यापारी की बेटी मंगलवार को लापता हो गई। पीड़ित परिजनों को शक है कि दूसरे समुदाय का एक युवक बेटी को अगवा करके ले गया है। मामले के तूल पकड़ने से पहले ही पुलिस ने दूसरे समुदाय के युवक को उठा लिया है। बताया जा रहा कि युवक के मोबाइल में छात्रा का नंबर मिला है। इसके बाद पुलिस ने युवक के मोबाइल की सीडीआर निकाली। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले को लेकर बजरंग दल के निमेश वशिष्ठ सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने नौचंदी थाने में पहुंचकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। आश्वासन दिया कि छात्रा को जल्द बरामद किया जाएगा। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि छात्रा अकेली ही गई है। नौचंदी थाने की पुलिस जल्द ही छात्रा को सकुशल बरामद कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर चलाकर छात्राओं को फंसाते हैं जाल में
- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि अमन और अमान नाम के दो युवक कोचिंग सेंटर चलाते हैं। वे कोचिंग सेंटर चलाने की आड़ में नाबालिग छात्राओं को अपने प्रेम जाल में फंसाते हैं। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। उसने युवती को दिल्ली में भेजने की बात कही है। नौचंदी पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed