फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   student kidnep from the house in Meerut

दुस्साहस: मेरठ के परतापुर में घर में घुसकर युवती के अपहरण का प्रयास

Mon, 02 Sep 2019 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 02 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
student kidnep from the house in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ के परतापुर में शनिवार देर शाम तीन युवकों ने घर में घुसकर एक छात्रा का अपहरण करने का प्रयास किया गया। बचाव में आई युवती की मां और भाई को पीट दिया गया। आसपास के लोगों ने कार की घेराबंदी कर एक युवक को दबोच लिया। यूपी 100 पुलिस ने बाकी दो आरोपियों को पकड़कर परतापुर थाने को सौंप दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर देने के बावजूद आरोपी युवकों को रविवार को साठगांठ कर छोड़ दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: पति ने पहले पत्नी को फिर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस मौके पर

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शताब्दीनगर निवासी एक युवती दिल्ली रोड स्थित एक कालेज में छात्रा है। कॉलोनी का ही एक युवक अपने दो दोस्तों के साथ कॉलेज आते-जाते छात्रा से छेड़छाड़ करता था। छात्रा के परिजनों ने विरोध किया। लेकिन आरोपी नहीं माना।

विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन पूर्व छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ लिया था। लेकिन पड़ोस का मामला होने पर परिजनों ने शिकायत वापस ले ली और पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया गया।

आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी युवक शनिवार शाम दोनों दोस्तों के साथ छात्रा के घर में जा घुसा। छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट कर दी। छात्रा की मां और भाई बीचबचाव में आए तो युवकों ने उन दोनों के साथ भी मारपीट की। छात्रा को युवकों ने घर से खींचकर कार में डाल लिया। जिसे देखकर आसपास के लोग दौडे़ और युवकों को दबोच लिया।

दो युवक कार लेकर फरार हो गए। जबकि एक युवक को भीड़ ने पकड़कर जमकर पीटा। इस दौरान गश्त कर रही यूपी 100 पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लेने के बाद कुछ देर बाद उसके दोनों साथियों को भी पकड़ लिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि परतापुर पुलिस ने तीनों आरोपियों को सेटिंग कर छोड़ दिया। इसकी शिकायत एसएसपी से की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मेरठ: रजबन क्षेत्र में चार डेयरियों के धवस्तीकरण के बाद कैंट में आज हो सकती है कार्रवाई

छेड़छाड़ पर मनचला धुना
परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक मनचले ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। शोर मचने पर आसपास के लोगों ने मनचले को पीट दिया। भीड़ से छूटकर आरोपी थाना परतापुर पहुंचा और अज्ञात युवकों के खिलाफ मोबाइल और दो हजार रुपये लूटने की तहरीर दे दी। परतापुर पुलिस जांच करने गांव में पहुंची तो मामला पता। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

युवती का अपहरण
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती शुक्रवार को घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसके न मिलने पर परिजनों ने पड़ोस के एक युवक और उसके तीन दोस्तों के बारे में जानकारी की तो वह चारों भी गायब मिले।

रविवार को युवती के पिता ने थाना पहुंचकर अजय पुत्र सुरेश के खिलाफ नामजद और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करा दिया। एसओ भावनपुर ने बताया कि नामजद आरोपियों की मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश की जा रही है।

ट्यूशन जाती किशोरी से छेड़छाड़
नौचंदी थाना क्षेत्र में ट्यूशन के लिए निकली किशोरी से छेड़छाड़ के बाद हंगामा हो गया। किशोरी की शिकायत पर लोगों ने शोहदे को दबोचकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शोहदे को थाने ले आई।

किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी मनचले अयान निवासी शास्त्रीनगर सेक्टर 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी ने परिजनों को बताया कि पिछले कई दिन से आरोपी युवक उसे परेशान करता आ रहा था। एसएसआई शिवदत्त ने बताया कि किशोरी के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed