फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student groups clash in Sardhana during UP Board exams, police absent from checkpoint

Meerut News: यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान सरधना में छात्र गुटों की भिड़ंत, चौकी पर पुलिस नदारद

Wed, 25 Feb 2026 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Student groups clash in Sardhana during UP Board exams, police absent from checkpoint
सरधना। थाना क्षेत्र की छावनी चौकी के पास स्थित संत चार्ल्स इंटर कॉलेज चौराहे पर बुधवार को दो छात्र गुटों के बीच अचानक संघर्ष हो गया। बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी केंद्रों की ओर आ-जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इससे कुछ देर के लिए चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय छात्र गुट आपस में भिड़े, उस दौरान छावनी चौकी पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। चौकी के बिल्कुल पास घटना होने के बावजूद पुलिस की अनुपस्थिति ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि परीक्षा के दिनों में पुलिस गश्त और चौकी पर सतत मौजूदगी बेहद जरूरी होती है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी छात्रों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed