{"_id":"6895c4bb187b78a27000504a","slug":"student-found-dead-under-suspicious-circumstances-in-saraswati-tower-was-studying-for-3-years-while-staying-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरस्वती टावर में संदिग्ध हालात में छात्रा का शव मिला, 3 साल से पीजी में रहकर कर रही थी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरस्वती टावर में संदिग्ध हालात में छात्रा का शव मिला, 3 साल से पीजी में रहकर कर रही थी पढ़ाई
Fri, 08 Aug 2025 03:43 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 08 Aug 2025 03:43 PM IST
सार
मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरस्वती टावर में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की साइकोलॉजी छात्रा का शव पंखे से लटका मिला। छात्रा मूल रूप से बड़ौत की रहने वाली थी और 3 साल से पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
छात्रा का शव मिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरस्वती टावर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक छात्रा का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतका चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रही थी और पिछले तीन साल से पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा की पहचान बड़ौत निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का है, इसलिए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सके।
विज्ञापन